- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Talents Will Be Honored On Mother Karmadevi Jayanti The Ceremony Will Come Out
मां कर्मादेवी जयंती पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान, निकलेगा चल समारोह
भोपाल| साहू समाज की जिला इकाई द्वारा 20 मार्च को भक्त शिरोमणि मां कर्मादेवी की 1004वीं जयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह अागा क्लब गांधी मार्केट पिपलानी में होगा। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों को सम्मानित करने के साथ चलसमारोह भी निकाला जाएगा। समारोह में विशेष अतिथि विधायक कृष्णा गौर रहेंगी। बैठक में इकाई के संरक्षक हर प्रसाद साहू, अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू, महासचिव विमल साहू व संयोजक भरतलाल साहू मौजूद थे।