पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Tankeras Did Not Improve Water Falling On The Roads

टैंकराें का नहीं किया सुधार, सड़काें पर गिर रहा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में पानी की समस्या हाेने पर संबंधित क्षेत्राें में निगम टैंकराें से पानी पहुंचा रहा है। जिन स्थानाें पर टैंकर पहुंच रहे हैं, वहां तक जाते-जाते टैंकर से 25 प्रतिशत पानी खाली हाे रहा है। टैंकराें में ढक्कन नहीं लगाने के कारण ऊंची-नीची सड़क पर पानी उछलकर गिर रहा है। इसमें सड़क से निकल रहे राहगीर भी भीग रहे हैं। करीब 15 दिन पहले निगम अायुक्त हिमांशु सिंह टैंकराें में सुधार कराने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियाें ने इस अाेर ध्यान नहीं दिया। इस कारण जलसंकट के दाैर में पानी सड़काें पर बह रहा है।

ऊंची-नीची
सड़क वाले स्थानाें पर राहगीर भी भीग रहे
खबरें और भी हैं...