पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 ट्रैवल्स संचालकों पर 1 करोड़ 99 लाख का टैक्स बकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग ने गुरुवार से माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने 8 ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों को बकाया 1 करोड़ 99 लाख रुपए तीन दिन के भीतर जमा करने को कहा गया है। अन्यथा विभाग उनके और परिवार के नाम से रजिस्टर्ड वाहनों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई करेगा।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बी. मधुकुमार ने गत दिवस एक आदेश में ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों को बकाया टैक्स जमा करवाने के नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में गुरुवार को आरटीओ संजय तिवारी ने 8 एजेंसियों के संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में बकाया टैक्स जमा कराने को कहा है। तिवारी के मुताबिक रायश्री ट्रैवल्स के मालिक वीरेंद्र कुमार राय, वर्मा ट्रैवल्स के अनिल वर्मा सहित राजेंद्र कुमार शर्मा, ताहिर हसन सिद्दीकी, अमन ट्रैवल्स के प्रोपराइटर राजेश सिंह ठाकुर, राम कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार र|ावत, रमेश कटियार को वकाया जमा करने के नोटिस जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...