पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pati News Mp News Teacher Angry On Not Getting Salary Said Difficult To Run Home

वेतन न मिलने पर शिक्षक नाराज, बोले- घर चलाना मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटी ब्लॉक के शिक्षकों ने बीईओ ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन, वेतन दिलाने की मांग

पाटी ब्लॉक के नवीन शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षक बीईओ आॅफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते घर खर्च चलाने के लिए लोगों को उधार रुपए लेने पड़ रहे हैं।

ट्रायबल वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने बताया कि पाटी ब्लॉक के 600 से ज्यादा शिक्षकों को वेतन मिलने में होने वाली लेटलतीफी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इस महीने भी ब्लॉक के शिक्षकों को उनका वेतन नहीं मिल सका हैं। समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को हर महीने आर्थिक संकट से जूझना पड़ता हैं। अधिकांश शिक्षकों ने किसी न किसी बैंक से पर्सनल लोन या होम लोन ले रखा हैं। तय तारीख के बाद यदि किस्त जमा नहीं होती हैं तो बैंक संबंधित पर पेनल्टी लगा देता हैं। समय पर वेतन नही होने से शिक्षक अतिरिक्त तनाव झेल रहे है।

20 माह बाद भी नहीं मिला सातवां वेतनमान

शिक्षकों नेे बताया 20 माह बाद भी सातवां वेतनमान नहीं मिला है। ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद वास्कले व बंशीलाल सोलंकी ने बताया अध्यापक संवर्ग को नवीन शिक्षक संवर्ग में 1 जुलाई 2018 से नियुक्त कर सातवां वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं लेकिन ब्लॉक के 406 प्राथमिक शिक्षकों को अब तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया है। जबकि ब्लॉक के 24 उच्च माध्यमिक शिक्षकों व 163 माध्यमिक शिक्षकों सातवें वेतनमान का लाभ दे दिया है। ब्लॉक सचिव भवरलाल रावत ने बताया की जुलाई 2018 व जनवरी 2019 मे दिए गए मंहगाई भत्ते का एरियर व कुछ साथियों को छठे वेतनमान की द्वितीय किस्त का भुगतान अब तक नहीं किया है। ब्लॉक सह सचिव दुवालसिंह डावर व मीडिया प्रभारी जगन सोलंकी ने कुछ शिक्षक साथियों की वृत्तिकर की राशि अधिक व दो बार वेतन से काट ली गई, की जानकारी दी।

ज्ञापन देने के दौरान मौजूद शिक्षक।
खबरें और भी हैं...