- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Tell Your Friends And Guests Healthy Holi With Walnut Sweets
अखरोट से बनी स्वीट्स के साथ अपने दोस्तों और मेहमानों को कहें हेल्दी होली
फटाफट रेसिपी
अखरोट मिल्क सैफ्रॉन कुल्फी
एक मोटे तले की कढ़ाही में अखरोट मिल्क लें और इसे उबाल आने तक पकाएं। इसमें मावा, शक्कर, केसर, कटे हुए अखराेट और पीले रंग का फूड कलर डालें और अच्छे से मिलाएं। पकाने से अखरोट मिल्क गाढ़ा हो जाएगा। इसको कैंडी मोल्डिंग में डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। सर्व करते समय कैंडी मोल्ड को गरम पानी में एक बार डिप करें और सर्विंग प्लेट में निकाल दें। इसको सर्व करते वक्त फ्रूट्स, अखराेट से गार्निश कर सकते हैं।
गुलाब की फिरनी
आधे घंटे के लिए 1 चौथाई कप बासमती चावल को पानी में भिगोकर रखें। इसका पानी निकाल दें और दरदरा पीस लें। अब 4 कप अखरोट मिल्क धीमी आंच पर 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। यह कुछ गाढ़ा हाे जाएगा। अखरोट मिल्क को चलाते हुए इसमें चावल का पेस्ट बना दें। तेज आंच पर उबाल आने तक चलाते रहें। अब आंच से मिक्सचर को हटा दें और इसमें चीनी या शुगर-फ्री डाल दें। आधे हिस्से में रोज़ सिरप मिलाएं और आधा भाग जस का तस रहने दें। अब इसको मिट्टी की कटोरियों में मिक्स करते हुए सर्व करें।
आपकी डाइट को हेल्दी बनाने और डाइट में प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए अखरोट काे डाइट में शामिल करना जरूरी है। यह वेजिटेरियंस के लिए ओमेगा-3 पाने का एक बेस्ट सोर्स है। करीब 28 ग्राम अखरोट यदि एक डाइट में खाएं, तो इससे 4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फाइबर मिलता है, जो आपकी बाॅडी की एनर्जी डिमांड को पूरा करता है। - नाजनीन हुसैन, अध्यक्ष, इंडियन डायटिटिक एसोसिएशन
रंग और गुलाल के साथ होली का उल्लास, लेकिन मिठाइयों से परहेज त्योहार का रंग फीका कर देता है। ऐसे में इस बार सेलिब्रिटी शेफ वरुण इनामदार और सेलेब्रिटी शेफ सब्यसाची गोराई ने सिटी भास्कर से साझा की अखरोट से तैयार कुछ ऐसी रेसिपीज, जो आपके मेहमानों को हेल्दी रखेंगी। सब्यसाची बताते हैं, अखरोट ओमेगा-3 का बहुत अच्छा सोर्स है, लेकिन इसकी डिशेस लोगों को पसंद नहीं आतीं। ऐसे में आप घर पर ही अखरोट मिल्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अखरोट को दो कप पानी में दो घंटे के लिए भिगाकर रखें। भीग जाने के बाद इसे अच्छे से धोकर एक कप ठंडे पानी के साथ ब्लेंडर में पीस लें। एक पतले मर्लिन कपड़े से मिक्सचर को छान लें। कपड़े में डालकर इसको इतना निचोड़ें कि सूखे पाउडर जैसा अखरोट ही कपड़े में बाकी रह जाए। इस मिल्क को कांच के जार में लंबे समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है। इस बार ट्राय कीजिए कि इसी अखरोट मिल्क से बनी ओमेगा-3 रिच स्वीट डिशेस मेहमानों को खिलाएं।
प्रिपरेशन टाइम : 45 मिनट
प्रिपरेशन टाइम 3 घंटे