पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Temperature Will Be High For Next 10 Days Then Heat Will Increase

अगले 10 दिन तक कम-ज्यादा होगा तापमान, फिर बढ़ेगी तपिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली यानी धुलेंडी पर शहर में घने बादल छाए रहे। नए व पुराने शहर के कई इलाकाें में बारिश हुई। माैसम वैज्ञानिक कहते हैं कि हाेली पर दस साल में शहर पहली बार भीगा। 2009 से 2019 तक हाेली पर कभी भी बूंदाबांदी या बारिश नहीं हुई। बुधवार काे दिन के तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा हुअा, उसके बावजूद तापमान सामान्य ही रहा।

धुरेंडी काे तड़के तीन बजे एयरपाेर्ट राेड, लालघाटी, बैरागढ़, काेहेफिजा सहित अासपास के इलाकाें में बूंदाबांदी हुई। डेढ़ घंटे बाद तड़के 4:30 बजे हाेशंगाबाद राेड, रचना नगर, गाैतम नगर, शक्ति नगर, साकेत नगर, मिसराेद, राेहित नगर,बावड़िया कला, काेलार में बूंदाबांदी हुई। धुलेंडी के दिन सुबह 9:30 बजे चूना भट्टी से काेलार तक बूंदें पड़ीं। सुबह से ही घने बादल छाए थे। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार काे दिन का तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार काे बूंदाबांदी के कारण दिन में पारा 30.2 डिग्री तक ही पहुंच सका था। रात का तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

25 की रफ्तार
से चली हवा


शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक तापमान में सिर्फ 2.2 डिग्री की ही बढ़ोतरी हाे सकी।

10 साल में पहली बार होली पर हुई बंूदाबांदी... बुधवार को दिन के तापमान में हुअा एक डिग्री का इजाफा

महीने के अंत में पड़ेगी तेज गर्मी....शुक्ला के मुताबिक अगले दिस दिन तक शहर में तापमान कम ज्यादा हाेने का सिलसिला बना रह सकता है। मिल रहे ट्रेंड के अनुसार महीने के अंत में ही तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...