पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News The Advisory Company Also Cheated The Aso Of Rajasthan Secretariat Giving 4 Lakh To Earn 8 Lakhs Of 15 Lakhs In 4 Months

एडवाइजरी कंपनी ने राजस्थान सचिवालय के एएसओ को भी ठग लिया, 4 महीने में डेढ़ लाख के 8 लाख कमाने का दिया था झांसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर की एडवाइजरी कंपनियों ने देशभर के लोगों को ठगा है। गुरुवार को लसूड़िया पुलिस ने राजस्थान के सचिवालय के एक एएसओ की शिकायत पर एक एडवाइजरी कंपनी के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने अफसर को 1.5 लाख रुपए के बदले चार महीने में 8 लाख रुपए देने का झांसा दिया था। वहीं गुजरात के मध्यमवर्गीय परिवार के एक व्यक्ति से 12 लाख की ठगी की है। उन्होंने क्राइम ब्रांच एएसपी से मुलाकात कर अपनी फरियाद सुनाई है।

क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया के अनुसार जयपुर में रहने वाले नरेंद्र पारीख की शिकायत पर एडवाइजरी कंपनी के संचालक मनीष कुमावत, योगेश, पीयूष जैन, शुभम सिंह व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पारीख ने बताया कि वे प|ी सुनीता पारीख के नाम पर डीमेट अकाउंट चलाते हैं। फरवरी 2019 में उन्हें इंदौर से शुभम राजपूत का फोन आया और खुद को एक एडवाइजरी कंपनी का बताया। फिर कहा कि यदि आप उनके मार्फत 1.5 लाख रुपए निवेश करोगे तो 3-4 महीने में उन्हें 8 लाख तक का प्रॉफिट करवा दूंगा। इस पर वे लालच में आ गए और कंपनी ने उनसे रुपए वसूल लिए। शुरुआत में तीन दिन तक उन्हें फायदा करवाया गया।

बाद में फोन आया कि उन्हें अलग एक अकाउंट खुलवाना होगा, क्योंकि पुराना अकाउंट मर्ज हो गया है। इसके बाद ठगोरों ने पारीख से 60 हजार लिए और आईडी पासवर्ड के साथ उनकी प|ी की जानकारी भी ली। बाद में सर्विस देने के नाम पर 2.5 लाख रुपए भी वसूल लिए गए। जब पारीख को लगा कि उन्हें झांसे में लिया गया है तो वे इंदौर आए। यहां पर आरोपियों ने उन्हें धमकाकर 30 हजार रुपए छीने और एक कागज पर साइन करवा ली। इस तरह उनसे 4.5 लाख रुपए की ठगी हो गई।

अलग-अलग कंपनियों ने ठग लिए 52 लाख रुपए

उधर, गुजरात के यग्नेश रावल ने एएसपी दंडोतिया से शिकायत की है जनवरी 2019 में बुल रिसर्च कंपनी ने उन्हें कॉल किया। कहा कि वे पैसा डबल करवा देंगे। रावल उनके झांसे में आ गए और कंपनी वालों पर विश्वास करते हुए 22 लाख रुपए जमा कर दिए। फिर मैंने उनसे रुपए डबल करने का कहा तो आरोपियों ने कहा कि वो पैसे तो डूब गए हैं, अब दोबारा से पैसे जमा करो तो वो डबल होंगे। इस पर रावल ने रुपए देने से मना कर दिया। दो महीने बाद विराट नामक व्यक्ति का फोन आया। बोला कि उसकी कंपनी सेबी में रजिस्टर्ड है वो तो रुपए डबल करवा ही देगा। इस पर रावल ने उधार लेकर 30 लाख रुपए दूसरे अकाउंट में डाल दिए। इस तरह रावल से 52 लाख रुपए की ठगी हुई है।

गुजरात के यग्नेश ने एएसपी से शिकायत की।
खबरें और भी हैं...