- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News The Arrival Of Scindia Will Change The Politics Of Gwalior Chambal
सिंधिया के आने से बदलेगी ग्वालियर-चंबल की सियासत
केंद्रीय मंत्री व मप्र में सियासी उठापटक के खास सिपहसालार रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-
सवाल - मप्र की सियासी उठापटक का एक केंद्र आपका दिल्ली स्थित निवास था, आपके हिसाब से अब क्लाइमेक्स में कितना समय और लगेगा?
जवाब - मैंने पूर्व में भी कहा था कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में अपने बोझ से ही गिरेगी। वर्तमान में वही होता नजर आ रहा है। इस परिदृश्य में मैं किसी विधायक से चर्चा में नहीं हूं। जहां तक मेरे निवास का सवाल है तो वह मप्र के सभी लोगों के लिए खुला है।
Áआरोप है कि कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा ने पद और पैसों का आॅफर दिया? बेंगलुरू में जिन विधायकों को रखा गया है, उन्हें भी मंत्री बनाने का भरोसा दिलाया गया है?
- यह गलत है। भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। दरअसल कांग्रेस अपने अंदरूनी कलह से परेशान है और हालात यहां तक पहुंच गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Á सिंधिया एक बड़ा चेहरा हैं, भाजपा को उनका लाभ कब और कैसे मिलेगा?
- सिंधिया ऊर्जावान राजनीतिक व्यक्ति
हैं। उनके भाजपा परिवार में सम्मिलित होने से
लाभ ही होगा।
Áचंबल और ग्वालियर क्षेत्र की राजनीति में किस तरह का बदलाव देखते हैं? सिंधिया के समर्थक आते हैं तो भाजपा के पुराने लोगों को कैसे एडजस्ट करेंगे?
- यह सच है कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में बदलाव दिखेगा। जहां तक भाजपा कार्यकर्ताओं का सवाल है, वे विचार और दल से जुड़े हैं। जो पहले देश, फिर पार्टी और स्वयं के लिए काम करता है।
Áभाजपा में कई नेता खासतौर पर प्रभात झा और जयभान सिंह पवैया की राजनीतिक बरसों से महल के खिलाफ रही, अब उन्हें पार्टी कैसे समझाएगी? तालमेल कैसे बिठाया जाएगा?
- यहां सवाल महत्व और किसी व्यक्ति का नहीं है। विचार और कार्यपद्धति के विरोध और समर्थन का होता है।
Áआने वाले दिनों में आप क्या केंद्र की राजनीति की बजाए मध्यप्रदेश की राजनीति पसंद करेंगे?
- मैंने कभी अपने बारे में न तो विचार किया और न निर्णय। पार्टी जो काम देती है, उसे शिद्दत से पूरा करता हूं।
भोपाल|केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ऊर्जावान राजनीतिक व्यक्ति हैं। उनके भाजपा में आने से लाभ ही होगा। लेकिन यह भी सच है कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में बदलाव दिखेगा। जहां तक भाजपा कार्यकर्ताओं का सवाल है, वे विचार और दल से जुड़े हैं। जो पहले देश, फिर पार्टी और स्वयं के लिए काम करता है। तोमर से बातचीत के खास बिंदु-
भास्कर इंटरव्यू**