पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Chairman May Be Late In Completing The Process But Should Not Take More Than 1 2 Days

अध्यक्ष प्रक्रिया पूरी करने में देर कर सकते हैं, लेकिन 1-2 दिन से अधिक समय नहीं लेना चाहिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विधायी विषयों के एक्सपर्ट सुभाष कश्यप की राय

Áइस्तीफा देने वाले विधायकों को नोटिस जारी हो चुका है, आगे प्रक्रिया क्या होगी?

- चूंकि प्रत्यक्ष इस्तीफे नहीं मिले, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का ये दायित्व है कि वे इस मामले में संतुष्ट हो जाएं कि इस्तीफे उन्होंने स्वेच्छा से ही दिए हो‌‌ं।

Áविधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा देने वाले विधायकों को तीन चरणों में नोटिस देने की बात कही है, क्या ये उनका अधिकार है?

- ये अध्यक्ष के अधिकार में है, लेकिन एेसे मामले में जल्दी प्रक्रिया पूरी करना चाहिए। एक-दो दिन लगें तो ठीक है, लेकिन नोटिस देखकर लगता है कि 5-6 दिन लग रहे हैं। यह सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की भी रूलिंग है कि जल्द से जल्द अध्यक्ष कार्यवाही करे।

Áक्या इसकी कोई समय सीमा है कि कुल कितने दिन में इस्तीफे पर अध्यक्ष संतुष्ट होने चाहिए?

- कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। अध्यक्ष के अधिकार व उनके काॅमन सेंस पर निर्भर है कि वे कितना वक्त लें।

Áनोटिस विधायकों के घर पर भेजा गया है, यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो क्या होगा?

- इस्तीफे अमान्य हो जाएंगे। एेसे में जब भी वोटिंग होगी, व्हिप जारी होगा। सरकार के विरुद्ध वोटिंग करके इसका उल्लंघन करने पर दल-बदल कानून लागू होगा। सदस्यता जा सकती है। इससे पहले तक मौजूदा सरकार को बहुमत में ही माना जाएगा। लिहाजा जो विधायक बेंगलुरू में हैं, उन्हें भी खुद पहल करके फौरन अध्यक्ष के पास पहुंचना चाहिए। अध्यक्ष चाहें तो फोन अथवा वीडियो कांफ्रेंसिंग करके भी संतुष्ट हो सकते हैं।

Á इस्तीफे मंजूर होने के बाद कितना वक्त लगेगा?

- अध्यक्ष इस्तीफा मंजूर करके संबंधित सीट को रिक्त घोषित करता है। इसके बाद सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाती है। अधिसूचना भी जारी होती है। इसमें भी वक्त लगता है, लेकिन जब परिस्थितियां एेसी हों तो तुरंत सोच-समझकर फैसला होना चाहिए।

भास्कर एक्सपर्ट**
खबरें और भी हैं...