पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Colleges Charging Fees After Compulsory Taxation By Afrc

जिन्हें एएफआरसी ने माना एेच्छिक, उन्हें ही अनिवार्य कर फीस वसूल रहे कॉलेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल । प्रदेशभर के गैर अनुदान प्राप्त निजी कॉलेजों में संचालित प्रोफेशन कोर्स की फीस एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी) तय करती है। इसके चलते कमेटी के पास फीस तय करने को लेकर सुझाव पहुंचे हैं। इसमें छात्रों ने फीस नहीं बढ़ाने की मांग की है। निजी कॉलेजों द्वारा मनमर्जी से विभिन्न मदों में फीस ली जा रही है। ऐसी सुविधाएं जिन्हें छात्र नहीं लेना चाहते उनके नाम पर भी फीस ली जा रही है। एएफआरसी ने कुछ फीस जैसे, बस की सुविधा, हॉस्टल, मेस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आदि को एेच्छिक सुविधा माना है, लेकिन कई कॉलेजों ने अपने स्तर पर ही इन्हें अनिवार्य कर फाइन के नाम पर अतिरिक्त फीस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अब सचिवालय द्वारा इस मामलों को कमेटी की अगली बैठक में रखा जाएगा। कमेटी के सचिव डॉ. आलोक चौबे ने बताया कि जो भी कॉलेज अधिक फीस ले रहे हैं, उन्हें पत्र लिखकर चेतावनी जारी की जा चुकी है।
खबरें और भी हैं...