पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News The Driver Fell Asleep Inside The Truck Standing On The Dhaba Saw 8 Million Pieces Of Robbery In The Morning

ढाबे पर ट्रक खड़ाकर चालक अंदर ही सो गया, सुबह देखा तो 8 लाख की सिल्लियां हो गईं चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एबी रोड पर गवाड़ी गांव के पास हुआ हादसा, डीजल भरवाने जा रहा था ट्रक

एबी रोड पर गवाड़ी गांव के पास गुरुवार सुबह 10 बजे रांग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक से गिरने के बाद महिला के सिर ट्रक के पहिया चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।

बिजासन चौकी के एएस आई कमलेश सावनेर ने बताया भूरापनी निवासी सुरेश (20) पिता शांतिराम, बेटी रेखा(15), मां धनबाई (38) के साथ महाराष्ट्र के पलासनेर के पास सेमलिया गांव में मेला देखने जा रहे थे। गवाड़ी पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए ट्रक क्रमांक आरजे 40 जीए 0891 रांग साइड आ गया। ट्रक ने बाइक क्रमांक एमपी46 एमक्यू 7822 को टक्कर मारी। इससे सुरेश की मां धनबाई गिर गई और उनका सिर ट्रक का पिछला टायर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुरेश व उसकी बेटी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बिजासन पुलिस ने ट्रक जब्त कर चौकी खड़ा करवाया।

बरगांवा सिंगरौली ट्रक में भरी थी सिल्लियां

इधर... रांग साइड से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक से नीचे गिरी महिला, सिर पर टायर चढ़ा, मौत


भास्कर संवाददाता | सेंधवा

शहर से 3 किमी दूर गोई बायपास स्थित ढाबे पर खड़े ट्रक से 164 सिल्लियां चोरी हो गई। चालक के अनुसार तिरपाल फटी होने पर उसे चोरी का पता चला। चालक की शिकायत पर ग्रामीण थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया। उधर, ढाबे पर चौकीदारी करने वाले चौकीदार ने चोरी की घटना होने से इंकार किया है। पुलिस को ट्रक के चालक द्वारा ही रास्ते में माल किसी को बेचने की आशंका है।

ट्रक क्रमांक जीजे-20-वी 7754 के बरगांवा सिंगरौली से एल्युमिनियम की सिल्लियां भरकर दादरा और नागर हवेली की राजधानी सिलवासा जा रहा था। चालक अभिषेक रघुवंशी निवासी कबूलपुर जिला विदिशा ने बताया वो इंदौर से बुधवार शाम को ट्रक लेकर निकला और रात 11 बजे के सेंधवा के पास गोई बायपास स्थित बालाजी ढाबे के पास ट्रक खड़ा किया। खाना खाने के बाद वो ट्रक में ही सो गया। सुबह 4 बजे उठकर देखा तो ट्रक के पीछले हिस्से की तिरपाल फटी हुई थी। सिल्लियां भी कम थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर ग्रामीण थाना टीआई विश्वदीप सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर चालक अभिषेक से जानकारी ली।

-वीडीएस परिहार, थाना प्रभारी, ग्रामीण थाना, सेंधवा


ढाबे का चौकीदार बोला- वो रातभर जाग रहा था

चालक अभिषेक ने बताया ट्रक में एल्युमिनियम सिल्लियों के 34 बंडल भरे है। एक बंडल में 44 सिल्लियां रखी हुई है। अज्ञात चोर 3.5 बंडल चुराकर ले गए। इस तरह 164 सिल्लियां चोरी हुई। चालक के अनुसार 60 लाख की सिल्लियों में से 8 लाख रुपए का माल चोरी हुआ। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले चौकीदार मकराम से भी जानकारी ली। उसने कहा पूरी रात जगा हुआ था। चोरी की घटना ढाबे के आसपास नहीं हुई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को चालक अभिषेक पर रास्ते में हेरा-फेरी करने की आशंका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतक धनबाई।

इस ट्रक के टायर की चपेट में आने से महिला की मौत हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहंुचकर ट्रक चालक से जानकारी लेते ग्रामीण थाना प्रभारी वीडीएस परिहार। इनसेट में सिल्लियां देखते पुलिस जवान।
खबरें और भी हैं...