- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Elderly Also Get A Subsidized Telephone Connection
बुजुर्गों को सब्सिडी वाला टेलिफोन कनेक्शन भी मिलता है
वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पौष्टिकता, निराश्रितों को आश्रय, टैक्स में उचित रियायतें आदि दी जाती हैं। ये सभी सुविधाएं आयकर कानून के अंतर्गत निवासी नागरिकों के लिए लागू हैं।
कुछ जरूरी प्रश्नों के उत्तर हम यहां दे रहे हैं
{उपचार संबंधी लाभ क्या मिलते हैं?
-देश के सभी अस्पतालों में सीनियर सिटीजंस के लिए अलग काउंटर स्थापित किया हुआ है। उनकी जांच के लिए अलग व्यवस्था है। यहां तक कि दवा आदि का खर्च भी एक सीमा तक सरकार उठाती है। {वरिष्ठ व अति वरिष्ठ नागरिक कौन?
कानून के अनुसार 60 से 80 वर्ष के बीच वरिष्ठ नागरिक और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को अति वरिष्ठ नागरिक या सुपर वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में रखा जाता है।
{वरिष्ठ नागरिकों को जमा पर क्या लाभ ?
50 हजार रुपए तक जमा पर बैंकों या पोस्ट ऑफिस या सहकारी बैंकों में टैक्स छूट दी जाती है। ब्याज पर मिलने वाली राशि पर लाभ दिया जाता है। यानी 50 हजार रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगाया जाता।
{अति वरिष्ठ को ई-फाइलिंग से छूट?
वर्ष 2019-20 के बाद से फॉर्म आईटीआर 1/4 में रिटर्न के लिए पेपर मोड में दाखिल करने की सुविधा दी हुई है। अर्थात, उनके लिए आईटीआर 1/4 दाखिल करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, यदि वे चाहें तो ई-फाइलिंग भी कर सकते हैं। (अन्य जानकारी के लिए विजिट करें- www.sabkuch.net)
सीनियर सिटीजन को मिलने वाले लाभ की इस अंतिम सीरीज में हम आपको बता रहे हैं कि वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को बैंक शाखाओं में भी विशेष दर्जा दिया जाता है। कुछ बैंक उनके लिए अलग अकाउंट खोल देती हैं, उनके लिए अलग से कतार होती है। यदि वे चेक या कोई फॉर्म भर नहीं पाएं तो उनकी मदद के लिए बैंक का कोई कर्मचारी मौजूद रहता है। अधिकांश बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग अकाउंट खोलने के साथ ही अलग कार्ड भी जारी किए जाते हैं, जिन्हें दिखाने पर प्राथमिकता से सेवा आदि की सुविधा उन्हें प्रदान की जाती है। कुछ बैंक तो बुजुर्गों के लिए अलग विंडो रखी जाती है, ताकि वे परेशान न हों। इतना ही नहीं, इनकी शिकायतों को भी ‘वरिष्ठ नागरिक श्रेणी’ के तहत पंजीकृत करके प्राथमिकता दी जाती है। एक विशेष श्रेणी एन-ओवायटी के तहत उन्हें टेलिफोन कनेक्शन की भी सुविधा दी जाती है। इसे सब्सिडी कनेक्शन भी कह सकते हैं। बीएसएनएल में 25% की छूट के साथ लैंड लाइन कनेक्शन दिया जाता है।