- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News The Entire Road Is Clear Only After 20 Minutes Of The Procession On Rangpanchami
रंगपंचमी पर जुलूस निकलने के 20 मिनट बाद ही पूरी सड़क साफ
नार्मदीय समाज
नार्मदीय समाज कोलार, विष्णु सहस्त्रनाम मंडल व महिला मंडल का 15 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से होली मिलन होगा। इसमें फूलों की होली खेली जाएगी। बच्चों व महिलाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। आदर्श प्रजापति समाज का होली मिलन 22 मार्च को गांधी भवन में होगा।
तेजस का फाग उत्सव
तेजस जन कल्याण समिति द्वारा वसुंधरा काॅलोनी टीला जमालपुरा में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। इसमें सभी ने फूलों से होली खेली और गुलाल लगाया। अायोजन समिति के प्रवण गुप्ता, वरुण गुप्ता, मनीष रामनानी व रुपेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
भृगु ब्राह्मण समाज.. शिवाजी नगर में समारोह
शिवाजी नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भृगु ब्राह्मण समाज का होली मिलन शनिवार को हुअा। इसमें अबीर-गुलाल व फूलों से होली खेली गई और फाग गीत भी गाए गए।
अग्रवाल समाज...बृजधाम की तर्ज पर राधा-कृष्ण की होली का मंचन
अग्रवाल स्नेह सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के तत्वावधान में मानस उद्यान लालघाटी में शनिवार को फागोत्सव का अायोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को महाराजा अग्रसेन प्रतिभा सम्मान दिया गया। इसके बाद वृंदावन से अाए कलाकारों ने बृजधाम की तर्ज पर राधा-कृष्ण की होली का मंचन किया। फूलों की होली खेली गई। मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संयोजक दर्शन गर्ग व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया।
समाज-संगठनों के होली मिलन
निगमायुक्त, अपर आयुक्त कर रहे थे मॉनिटरिंग
ननि आयुक्त बी विजय दत्ता और अपर आयुक्त राजेश राठौड़ मॉनिटरिंग कर रहे थे। अफसरों को जहां भी गंदगी नजर आई या जानकारी मिली उन्होंने मैदानी अमले को सूचना दी और उसकी सफाई हो गई।
भोपाल| शनिवार को पुराने शहर में निकले रंगपंचमी के चल समारोह वाले 5 किमी के रास्ते को 20 मिनट में साफ कर दिया। पूरे रास्ते की पानी से धुलाई भी की गई। साफ-सफाई को देख पुराने शहर के रहवासी भी आश्चर्यचकित हो गए। नगर निगम के सफाई अमले ने जुलूस शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र की सफाई की। इसके बाद एक टीम जुलूस के दौरान ही साफ-सफाई कर रही थी। जुलूस समाप्त होने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाने के साथ धुलाई भी कर दी गई। इसके लिए 45 सफाई कामगार लगाए गए थे। 20 मिनट में दयानंद चौक से लेकर छोटे भैया काॅर्नर, घोड़ा नक्कास, मंगलवारा चौराहा, थाने के सामने से जैन मंदिर, इतवारा, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी तक के पूरे क्षेत्र को चकाचक कर दिया।