- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News The Example Of Wisdom And Struggle That Has Become Such A Woman Power Will Be Respected
जो बनी सूझबूझ और संघर्ष की मिसाल ऐसी नारी शक्ति का होगा सम्मान
नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन का प्रारंभ, मुख्य प्रायोजक वंडर शेफ कुक विथ प्राइड है
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड के लिए ये ले सकते हैं भाग
खंडवा की महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो, वे शामिल हो सकती हैं। इन 10 कैटेगरी में सामाजिक, कारपोरेट, आर्ट-कल्चर, खेल, स्वास्थ्य/ चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, स्वरोेजगार, प्रशासनिक (शासकीय सेवा) , लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाएंगे। अब तक प्राप्त सम्मान एवं उपलब्धियों आदि को ही आधार माना जाएगा। इसमें ऐसे ही महत्वपूर्ण कार्यों एवं प्राप्त सम्मान का उल्लेख करें।
नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
नामांकन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म दैनिक भास्कर कार्यालय इंदौर रोड पड़ावा, फार्म टू फैशन/वंडर शेफ आनंद नगर, श्री दादाजी मोबाईल हरिगंज से सुबह 11 से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसी पते पर रजिस्ट्रेशन फार्म भेज सकते हैं। पूर्णत: भरे हुए आवेदन फार्म, डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी सहित दिए गए पते पर बंद लिफाफे में जमा कराना होगा। लिफाफे में वर्ग श्रेणी अवश्य अंकित करें। इसी प्रकार फार्म को हमारे ईमेल आईडी womensawards2020@gmail. com पर भी भेज सकते हैं।
खंडवा | नारी, ये शब्द सुनते ही एक ऐसी सशक्त छवि उभरती है जो एक मां, बहन, प|ी बेटी और एक अच्छी दोस्त होती हैं। पारिवारिक, सामाजिक या व्यावसायिक स्तर पर मुकाम बनाने वाली इन महिलाओं की मेहनत और हौंसले को पहचान देने के लिए दैनिक भास्कर और वंडरशेफ (शीतल इंटरप्राइजेस) लेकर आए हैं। वुमन अवॉर्ड्स 2020। जिसमें सहयोगी एमआई (श्री दादाजी मोबाइल) है। यह सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए हैं, जिन्होंने चुनौतियों को पार कर अपने अस्तित्व को पहचान दी। परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए खुद की पहचान बनाकर समाज में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश की है। अवॉर्ड्स 10 कैटेगरी में दिए जाएंगे। वुमन अवॉर्ड्स 2020 के मुख्य प्रायोजक वंडर शेफ (शीतल इंटरप्राइजेस)है।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- इस वुमन अवॉर्ड में एक अवॉर्ड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया जाएगा। जिसमें वे उम्रदराज महिलाएं शामिल हो सकेंगी। जिन्होंने ताउम्र किसी भी क्षेत्र में निरंतर कड़ी मेहनत एवं इच्छाशक्ति से कार्य कर समाज को नई दिशा अपनी एक अलग पहचान बनाई है।