पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरपाेर्ट से एमपी नगर तक ‌~‌‌50 हाे सकता है किराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एयरपाेर्ट अाने अाैर जाने वाले यात्रियाें के लिए चलाई जाने वाली एसी एक्सप्रेस बसाें का किराया तय करने की प्रक्रिया शुरू करी दी गई है। भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने इसके लिए जाे प्लान बनाया है उसके मुताबिक एयरपाेर्ट से एमपी नगर तक का किराया 50 रुपए रखा गया है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय हाेना बाकी है।

बीसीएलएल एयरपाेर्ट से प्रमुख इलाकाें के लिए छह एसी एक्सप्रेस बस शुरू कर रहा है। इनका संचालन अप्रैल अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बसाें का संचालन एयरपाेर्ट अाने-जाने वाले यात्रियाें काे टैक्सी का विकल्प देने के लिए शुरू किया जा रहा है। अभी टीअार-4 बी रूट की 10 लाे-फ्लाेर बसें एयरपाेर्ट तक जाती हैं। लेकिन, ज्यादातर यात्री इन बसाें का उपयाेग नहीं करते हैं। इसकी वजह बसाें के बारबार रुकने के कारण ज्यादा समय लगना है। फ्लाइट से अाने वाले यात्रियाें काे हाेटलाें तक पहुंचने के लिए बसें बदलनी हाेती है। इस स्थिति में बदलाव करने के लिए एसी एक्सप्रेस बसाें काे चलाया जा रहा है। ये बसें लाे फ्लाेर बसाें की भांति सभी स्टाॅप पर नहीं रुकेंगी।

खबरें और भी हैं...