- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Garden Of Sudarshan Nagar Has Been In Trouble Since Year
सालभर से बदहाल पड़ा है सुदर्शन नगर का बगीचा**
होली के बाद शुरू कराएंगे काम
सुदर्शन नगर बगीचे को संवारने के लिए 19 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। होली के कारण लेबर अवकाश पर है। त्योहार के बाद बगीचे के काम शुरू कराएंगे।
हेमंत मिश्रा, सब इंजीनियर जोन 13
}अभिलाषा शुक्ला
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore
9826803107 पर खबरें भेज सकते हैं। अखबार एवं समाचारों से संबंधित शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 8889644411
यह गृहिणी हैं, सुदर्शन नगर में रहती हैं। यहां का बगीचा बदहाल होने की समस्या इन्होंने डीबी स्टार को बताई है।
सुदर्शन नगर का बगीचा सालभर से बदहाल है। झूले टूट गए हैं और पेड़-पौधे सूख रहे हैं। हालत यह है कि बच्चों ने बगीचे में खेलना तो दूर जाना तक छोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने बगीचे को संवारने के नाम पर खुदाई कर इतिश्री कर ली है।
अ न्नपूर्णा रोड स्थित सुदर्शन नगर के लोग बगीचे की बदहाली से परेशान हैं। नगर निगम ने पेट्रोल पंप के पास वाले बगीचे को संवारने का काम शुरू किया था, लेकिन सिर्फ मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली। यह मिट्टी वॉकिंग ट्रैक बनाने के लिए डाली गई थी। उसके बाद इसे न तो समतल किया गया और न ही पैवर ब्लॉक लगाए गए। बगीचे में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगे थे, लेकिन निगम ने नए झूले लगाने के नाम पर पुराने झूले उखाड़ दिए और बगीचे में वहीं पटक दिए। स्थिति यह है कि बच्चे न तो बगीचे में खेल पा रहे हैं और न ही बड़े चहलकदमी कर सकते हैं। नगर निगम का माली भी पेड़-पौधों की देखभाल के लिए नहीं आता है। रहवासियों ने पैसे इकट्ठा कर देखभाल के लिए एक माली रखा था, लेेकिन दबाव बनाकर उसे भी हटा दिया गया।
लोगों का कहना है कि बगीचे के लिए नगर निगम ने 19 लाख का बजट स्वीकृत किया है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोई भी काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने नगर निगम कंट्रोल रूम, 311 एप और सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायतें दर्ज कराईं, इसके बाद भी बगीचे का काम शुरू नहीं किया गया है।
citizen journalist