- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Girl In This Block Has Liked It Will Pick Her Up Beaten The Guard By Speaking
इस ब्लॉक की लड़की पसंद आ गई है, उसे उठा ले जाऊंगा... बोलकर गार्ड को पीटा
एक युवक अपनी ही टाउनशिप के दूसरे ब्लॉक में रहने वाली युवती के यहां जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगा तो उसे गार्ड ने रोका। उसने गार्ड को ही पीट दिया। साथ ही सोसायटी की अध्यक्ष को भी गालियां दीं। शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
टीआई संतोष दुधी ने बताया कि घटना नरीमन पॉइंट टाउनशिप की है। यहां की सोसायटी अध्यक्ष ने टाउनशिप के अन्य ब्लॉक में रहने वाले युवक विशाल भोजवानी के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना था कि युवक बी ब्लॉक में रहने वाली एक युवती को परेशान कर रहा था और उसे जबरदस्ती घर में घुसकर उसे उठा ले जाने की धमकी दे रहा था।
सोसायटी की अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि आरोपी विशाल टाउनशिप के फ्लैट नंबर 607 में रहता है। कुछ दिनों से वह हमारे बी ब्लॉक की एक लड़की के पीछे पड़ा है। दो दिन पहले वह ब्लॉक में लड़की से मिलने जाने के लिए घुसने लगा तो उसे सुरक्षा गार्ड श्रीकांत पांडे ने रोका। इस पर उसने गार्ड के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। गार्ड ने जब उसे बताया कि यहां की सोसायटी अध्यक्ष के आदेश पर उसे रोका जा रहा है तो वह मुझे भी
गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसका कहना था कि बी ब्लॉक की एक लड़की पसंद आ गई है, उसे उठा ले जाऊंगा। मेरे बीच में जो भी आया उसे जान से मार दूंगा। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।