- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News The Governor Will Be Busy The Convocation Held For 17 In Bu Postponed
राज्यपाल रहेंगे व्यस्त, बीयू में 17 काे हाेने वाला दीक्षांत समाराेह स्थगित
भाेपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में 17 मार्च को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया है। रजिस्ट्रार डॉ. बी. भारती ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अगली तिथि की घोषणा राजभवन से सूचना मिलने के बाद की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह दीक्षांत समाराेह राज्यपाल लालजी टंडन की व्यस्तता को देखते हुए स्थगित किया गया है। राजभवन ने बीयू को पत्र भेजकर कहा है कि राज्यपाल इस समारोह में उपस्थित नही हो सकेंगे। इसके बाद बीयू ने अधिसूचना जारी कर दी है।