पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Husband And Wife Had Already Decided They Will Give Body

पति-पत्नी ने पहले ही तय कर लिया था, करेंगे देहदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पारिवारिक मित्र की मां के देहदान के नेक काम से दंपती इतने भावुक हुए कि तय कर लिया था कि पहले जिसकी मृत्यु हाेगी, दूसरा साथी उसका देहदान करेगा। यही वजह रही कि प|ी के निधन के बाद पति ने एम्स में प|ी का देहदान किया। बीएसएसएस मंे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ रहीं वंदना जैन का मंगलवार को देहदान किया गया। वे कई दिनाें से बीमार थीं।

उनके पति संजीव जैन ने बताया कि करीब एक साल पहले पारिवारिक मित्र ज्योत्सना गुर्जर की मां सुभद्रा गुर्जर का निधन हाेने पर उनका भी देहदान किया गया था। इसी दौरान हमने भी देहदान करने पर विचार- मंथन किया। हम दाेनाें ने अापस में यह तय किया था कि दोनों में से जो भी पहले इस दुनिया से जाएगा दूसरा उसका देहदान करेगा। इस परिवार के सदस्याें ने देहदान का संकल्प लिया है। सबसे बुजुर्ग 92 साल उम्र के केएल जैन ने भी छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए देहदान का संकल्प लिया है। एलएन मेडिकल कॉलेज में भी मंगलवार को एक देह दान की गई।

बागमुगलिया कॉलोनी के रहवासी नीरज श्रीवास्तव की मृत्यु के बाद परिजनाें ने उनकी देह को दान किया गया। नीरज ने भी पहले ही देहदान करने का संकल्प लिया था। पिछले कुछ सालों से आए बदलाव के तहत देहदान करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में 22 देहदान हुए। इसके बाद से अब तक 100 से ज्यादा लोग शहर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में देहदान कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...