पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwali News Mp News The Icy Wind Coming From The Himalayas Increased The Cold

हिमालय से आ रही बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में बार-बार बदलाव के कारण इस बार मार्च महीने में भी ठंडक बनी हुई है। ठंडी हवा चलने से तापमान कम हो रहा है। वहीं दिन में भी गर्मी का असर कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण ठंडी हवा चल रही है।

वहीं उत्तरी-पूर्व मप्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर जिले में है। इसके चलते शहर सहित जिले में सुबह व शाम को ठंड बनी हुई है। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं निवाली में दिन में भी ठंडक रहने से गर्मी का असर अधिक नहीं है। निमाड़ के शिमला निवाली में 8 मार्च 2014 को बर्फबारी हुई थी। मार्च का महीना आधा बीतने को आया लेकिन अब भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। गर्मी के सीजन में अब भी सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने से ठंडक है। वहीं गर्मी सीजन में आइसक्रीम, कुल्फी का व्यापार ठंडा है।

20 डिग्री तक रहेगा न्यूनतम तापमान

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। डॉ. तिवारी ने बताया पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31.0 से 33.0 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक रहने के आसार है। 11 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी-उत्तरी हवा चलेगी। आर्द्रता न्यूनतम 32 व अधिकतम 65 फीसदी रहेगी।

आगे क्या : बादल छाएंगे, बूंदाबांदी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके तिवारी ने बताया उत्तर-पूर्व में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण ठंडक बढ़ी। उत्तरी मप्र के साथ पश्चिमी मप्र में ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते जिले में भी ठंडी हवा चल रही है। पूर्वी मप्र के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...