पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News The Influx Of Shops Till Lady Butler39s Gate Ambulance Cannot Go Inside

लेडी बटलर के गेट तक लगा दुकानों का तांता, भीतर नहीं जा सकती एंबुलेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लेडी बटलर अस्पताल को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क निजी प्लाजा के लिए वाहन स्टैंड बनी हुई है। इमरजेंसी में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज और एंबुलेंस बिना रुके अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते हैं। मेन रोड से मात्र 100 से 150 मीटर की सड़क को पार करने में मरीज और एंबुलेंस को कम से कम 25 मिनट का समय लग रहा है। इमरजेंसी सेवा के तहत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के लेडी बटलर सहित मेन जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर के गेट पर भी अतिक्रमण के कारण सीधे पहुंचना मुश्किल है। शहर में चल रही सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई इमरजेंसी सेवा के तहत अस्पताल रोड पर नहीं होने से लोग परेशान है।

अस्पताल के भीतर वाहन स्टैंड होने के बाद भी लेडी बटलर मेन रोड पर लगी वाहनों की कतार।
खबरें और भी हैं...