पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Legislators Who Have Stayed In Jaipur Are Also Eyeing Bengaluru

जयपुर में रुके विधायकों की नजर भी बेंगलुरू पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3. जयपुर से

जयपुर के नजदीक दो रिसॉर्ट में रुके 85 विधायकों की निगाहें बेंगलुरु में रुके 19 विधायकों पर हैं। इसकी वजह बागी विधायक भी एक साथ आ जाए तो सरकार पर वर्तमान संकट टल जाए। दिल्ली से आए वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ बैठे विधायकों ने जैसे ही सामने से आ रहे सुरेंद्र सिंह शेरा को आते देखा तो साथी विधायकों ने एक सुर में बोले देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया। वहीं, लॉन में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने विधायक आरिफ मसूद, हर्ष यादव समेत अन्य विधायकों से चर्चा की। इधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ की भी के दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत से बात की। बाद में मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विधायकों से भी बात की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस पक्ष के 88 विधायकों को विशेष विमान से भोपाल से जयपुर भेजा गया है, जिनमें 4 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। मप्र से तीन अाैर कांग्रेसी विधायक गुरुवार को जयपुर पहुंचे। इनमें जयवर्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल व एक अन्य विधायक शामिल रहे।

हर्ष खटाना
खबरें और भी हैं...