- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News The Market Is Buzzing With Herbal Colors Instead Of Chemical Dyes
रासायनिक रंग-गुलाल के बजाए हर्बल रंगों से गुलजार हैं बाजार**
दूसरी तरफ बाजार में अन्य सालों की अपेक्षा इस बार होली पर लोग कम ही खरीदी कर रहे हैं। डीबी स्टार ने चाइनीज माल खरीदने वाले कुछ व्यापारियों से बात की तो जवाब मिला कि माल तो मिल रहा है, लेकिन उसे खपाएंगे कैसे? लोग बाजार में देसी रंग व अन्य सामान को चाइनीज समझकर खरीदने से बच रहे हैं। व्यापारियों से हुई बातचीत में पता चला कि एक त्यौहारी सीजन में करीब एक करोड़ रुपए का रंग व गुलाल बिक जाता है। पूरे शहर में ऐसी एक हजार दुकानें लगाई जाती हैं। इन पर करीब 25 प्रकार और छह फ्लैवर्ड वाले गुलाल बेचे जाते हैं। जुमेराती में गुलाल विक्रेता अभिनव शर्मा ने बताया कि वे अपना पुराना स्टॉक ही खत्म करेंगे, क्योंकि बहुत अधिक माल बिकेगा नहीं। न्यू मार्केट में गुलाल बेचने वाले वसीमुद्दीन ने भी स्वीकार किया इस बार धंधा मंदा है। लोग बच्चों की जिद में आकर थोड़ी बहुत खरीदी कर रहे हैं। प्रवीण प्रेमचंदानी नामक व्यापारी ने बताया कि सर्वाधिक नुकसान उन लोगों को होगा, जिन्होंने होली के चक्कर में पहले ही माल खरीद लिया।
{इस बार प्राकृतिक रंगों और फूलों... पेज 1 से जारी**