- Hindi News
- National
- Anjad News Mp News The Message Of Cleanliness Made By Painting Recorded In The World Record
पेंटिंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज
स्वच्छता का संदेश देने के लिए इंदौर में 6 हजार पुराने जींस पेंट की कटिंग कर 10 हजार वर्गफीट में पेटिंग बनाई गई। इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसे बनाने वाली 100 कलाकारों की टीम में जिले के युवक-युवती भी शामिल हुए। जिन्होंने पेंटिंग बनाने में अपनी भूमिका निभाकर जिले का नाम रोशन किया है।
यह पेटिंग इंदौर के निजी कॉलेज ग्राउंड पर बनाई गई। इसे बनाने के लिए गठित की गई 100 लोगों की टीम में अंजड़ के अमन पाटीदार भी शामिल थे। इन्होंने बताया पेटिंग बनाने में 24 घंटे लगे। जिसे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। यह पेंटिंग इंटरनेशनल कलाकार साहिल लहरी के मार्गदर्शन में बनाई गई। पेंटिंग को बनाने का मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
अमन पाटीदार
पेंटिंग में इंदौर का राजवाड़ा व आसपास का दृष्य बनाया
स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंदौर में दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाई गई। इसमें इंदौर का राजवाड़ा व आसपास का दृष्य दिखाया गया। इसे बनाने के लिए देशभर के चुने हुए 100 युवाओं में जिले के तीन युवक-युवतियां शामिल थी। अंजड़ निवासी अमन पाटीदार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंजड़ से प्राप्त की है। वर्तमान में वे इंदौर के निजी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।