पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Minister39s Car Caught Fire 8 Times Under The Supervision Of Mumbai39s Fire Expert

मुंबई के फायर एक्सपर्ट की देखरेख में 8 बार लगाई मंत्री की कार में आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल में नहीं मिला फायर एक्सपर्ट

shooting report

गाड़ी से पेट्रोल टैंक अलग किया, इंजन में तेल की एक बूंद नहीं छोड़ी

{क्रू मेंबर ने बताया- इस सीन के लिए हमें मुंबई से फायर एक्सपर्ट बुलाना पड़ा, क्योंकि भोपाल में हमें ऐसा कोई एक्सपर्ट नहीं मिला जो इस टास्क को अंजाम दे सके। इस दृश्य को इस तरह शूट करना था कि कार सिर्फ ऊपर-ऊपर से जले, अंदर के हिस्से को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके लिए एक्सपर्ट ने पहले ही गाड़ी से पेट्रोल टैंक अलग कर दिया था। इंजन में मौजूद तेल भी पूरी तरह खत्म हो जाए, इसके लिए गाड़ी को आधे घंटे तक चालू करके रखा ताकि तेल की एक बूंद भी न बचे। इसके बाद गाड़ी पर ऊपर एक केमिकल लगाया गया और फिर उसमें आग लगाई गई।

एम्बेसडर कार से उठती लपटें, चीखते-चिल्लाते, भागते लोग और वहीं अपनी जमीन का हक मांगती जनता... शनिवार को फिल्म दुर्गावती का यह सीन फिल्माया जा रहा था ईदगाह हिल्स स्थित मौलाना आजाद स्कूल में। हॉरर-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अरशद एक भ्रष्ट मंत्री के किरदार में हैं। अपना हक मांग रहे लोग उन्हीं की कार जला रहे हैं।

इस सीन का परफेक्ट शॉट लेने के लिए कार को 8 बार आग लगाई गई। इस दौरान 100 से अधिक लोकल आर्टिस्ट भीड़, पुलिस और मंत्री के सहायक के किरदार में दिखाई दिए। मौलाना आजाद स्कूल को थाना बनाया गया था। उसके पीछे लोगों की सभा हो रही थी, जहां अरशद वारसी का कटआउट भी लगा था। 8 रीटेक के बाद 45 मिनट में सीन शूट हुआ।

ऐसे हुई शूटिंग**
खबरें और भी हैं...