- Hindi News
- National
- Harsood News Mp News The Mobilization Of Loading Auto Operators And Gossipers Was Seen Regarding Market And Parking Fee Contracts
बाजार व पार्किंग शुल्क ठेके को लेकर लोडिंग ऑटो संचालकों व गुमटीधारियों की लामबंदी दिखी
विस्थापितों के नाम पर पार्किंग शुल्क से मुक्त रखे जाने की जुगत
मुख्य व हाट बाजार नीलामी तथा यात्री बस, लाेडिंग, सवारी ऑटो ठेके की प्रक्रिया गुमटीधारियों व लोडिंग ऑटो संचालकों की लामबंदी स्पष्ट नजर आई। दरअसल नपं प्रशासन गुमटीधारियों का पुनर्स्थापन करने की तैयारी कर चुका हैं, जबकि लोडिंग ऑटो की पार्किंग बस स्टैंड परिसर में की जा चुकी है। ठेके मामले में दोनों पक्षों ने नपं प्रशासन की घेराबंदी कर नीलामी स्थगित करने में सफलता हासिल कर ली।
पार्षद मुकेश बौरासी ने स्वयं को सवारी ऑटो सुविधा का अध्यक्ष बताते हुए पहले उनका पक्ष रखा। सीएमओ व विधायक प्रतिनिधि के सामने सवारी ऑटो शुल्क से राहत के लिए 15 साल बाद भी विस्थापितों के नाम पर मुहर लगाई। पार्षद बौरासी ने नीलामी से पहले ऑटो शुल्क से मुक्त रखने की घोषणा की। इसके बाद लोडिंग अॉटो संचालकों का भी जमघट लग गया। उन्होंने कहा कि सभी ऑटो की तरह लोडिंग ऑटो से शुल्क नहीं वसूला जाना चाहिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जल्द ही सवारी ऑटो पार्किंग स्थल भी नियत किया जाएगा। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
पुनर्स्थापन के बाद समायोजन में अटका बाजार ठेका - गुमटीधारियों में शामिल पार्षद इसहाक दिलावत ने सीएमओ से बहस में आपा खोया। उन्होंने कहा कि अंगुली दिखाकर बात न करें। बाजार ठेके की बोली में शामिल ठेकेदारों ने गुमटीधारियों के पुनर्स्थापन पर शुल्क प्रभावित होने का हवाला दिया। यहां सीएमओ पटेल ने पुनर्स्थापन के बाद गुमटी की संख्या के आधार पर शुल्क समायोजन का प्रस्ताव भी रखा। लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला।
लोडिंग ऑटो ठेके की प्रक्रिया से पहले सीएमओ से बहस करते पार्षद।