अप्रैल में एमवाय की नई बर्न यूनिट तैयार होगी
इंदौर | एमवाय अस्पताल में 6.59 करोड़ में बन रही बर्न यूनिट का काम पूरा होने में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगना तय है। निर्माण एजेंसी ने अप्रैल तक काम पूरा करने का दावा किया है। इस यूनिट में हाईपा फिल्टर भी लगेंगे, ताकि मरीज तक शुद्ध हवा पहुंच सके। पुरानी कैजुअल्टी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर नर्इ बर्न यूनिट बनाई जा रही है। इसका काम पिछले साल शुरू किया गया था। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने निर्माण एजेंसी को चेताया था कि काम समय पर काम पूरा होना चाहिए। अगले महीने यह तैयार हो जाएगी। इसके लिए मशीनों और उपकरणों की खरीदी एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन कर चुका है। स्टाफ की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। हालांकि अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।