पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Outstanding Electricity Bill Will Be Recovered From The Salary Of The Employees

कर्मचारियों के वेतन से की जाएगी बकाया बिजली बिल की वसूली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}बकाएदारों की सूची बनाने का काम शुरू

}जल्द ही किया जाएगा वसूली के आदेश पर अमल

कर्मचारियों से होगी बकाया की वसूली

बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर अगर बिल की राशि बकाया है, तो उनसे प्राथमिकता के आधार पर वसूली की जाएगी। इसके अलावा उनके वेतन से वसूली करने और ऊर्जा प्रभार की छूट बंद करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
मनीष सिंह, एमडी,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए अफसरों ने बिजली कंपनी के बकाएदार कर्मचारियों पर गाज गिराने की तैयारी कर ली है। विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत किसी भी बकाएदार कर्मचारी का बिजली कनेक्शन काटने और वेतन से वसूली करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं अगर कर्मचारी बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तक हाेने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें और भी हैं...