पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News The Palanquin Was Set Up On The Foundation Day Of Sai Temple Bhandara Devotees Found Prasadi

सांई मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली पालकी, हुआ भंडारा, भक्तों ने पाई प्रसादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की ड्रीमलैंड कॉलोनी में साई मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। अभिषेक व पूजन के बाद हुए भंडारे में 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले साई बाबा कि पालकी शहर में भ्रमण कराई गई।

बाबा की पालकी में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव भी शामिल हुई। बाबा की पालकी के दर्शन किए। कॉलोनी अध्यक्ष कैलाश सेंगर ने बताया सांई बाबा मंदिर का यह दूसरा स्थापना दिवस था। भंडारे में विशेष पत्तलों की जगह केले की पत्तों पर भोजन प्रसाद वितरित करते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश भी दिया। एक दिन पहले भजन संध्या एवं सुंदरकांड का आयोजन भी समिति ने किया। इस उपलक्ष्य पर समिति सदस्य चेतन सोनी, हिमांशु मालाकार, नितेश चौहान, डोंगर सिंग चौहना, दिनेश सैनी, प्रदीप कुशवाह, कपील रावल, मयंक भावसार,अजय राज चौहान, धीरज जोशी, नितिन मालाकार, शंकर स्वामी, रमेश चौहान, कोशल शुक्ला मौजूद रहे।

ड्रीमलैंड कॉलोनी स्थित सांई मंदिर में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते रहवासी। इनसेट में सांई बाबा की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन हुुअा।
खबरें और भी हैं...