पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News The Piece Of Road Left Unfinished Even The Poles Did Not Shift Driver Upset

सड़क का टुकड़ा अधूरा छोड़ा, खंभे भी नहीं किए शिफ्ट, वाहन चालक परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

} वैभव जैन

यह फार्मासिस्ट हैं। पीपल्याहाना में सड़क का टुकड़ा अधूरा छोड़ने और बिजली के खंभे शिफ्ट नहीं किए जाने की समस्या इन्होंने डीबी स्टार को बताई है।

पीपल्याहाना में नगर निगम ने सड़क का टुकड़ा अधूरा छोड़ दिया है। सड़क चौड़ी करने के बाद बिजली के खंभे भी शिफ्ट नहीं किए हैं। वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। तेज गति से आने वाले वाहन कई बार खंभों से टकरा जाते हैं। लोगों ने इस मामले में हर स्तर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थिति यथावत है।

न गर निगम ने दो साल पहले पीपल्याहाना से वंदना नगर की तरफ जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया था। इसके लिए कुछ लोगों के मकान भी तोड़े गए थे। सड़क बनाने के साथ ही निगम को बिजली के कुछ खंभे शिफ्ट कराना थे, लेकिन यह काम अब तक नहीं किया गया है। सड़क के बीच में लगे इन खंभों के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। पिछले सप्ताह एक कार चालक खंभे से टकरा गया था।

कुछ दिन पहले भी एक बाइक सवार खंभे से टकराकर घायल हो गया था। इसके अलावा सड़क का एक टुकड़ा अधूरा छोड़ दिया गया है। लोगों का कहना है कि निगम जब सड़क बना रहा था, तभी उसे इस टुकड़े में भी सड़क बनाना चाहिए थी लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब जिम्मेदार कह रहे हैं कि इस टुकड़े के लिए अलग से स्वीकृति लेना होगी। लोगों ने अधूरा टुकड़ा बनाने और बीच सड़क से खंभे शिफ्ट कराने के लिए निगम के विद्युत विभाग, 311 एप, कंट्रोल रूम और सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की है।

जल्द शिफ्ट कराएंगे खंभे

खंभे शिफ्ट करने का प्रस्ताव जोन कार्यालय ने देर से भेजा है। हमने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली कंपनी को पत्र लिखा है। सभी खंभे जल्द शिफ्ट कर दिए जाएंगे।

राकेश अखंड, सिटी इंजीनियर

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore

9826803107 पर खबरें भेज सकते हैं। अखबार एवं समाचारों से संबंधित शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 8889644411



citizen journalist
खबरें और भी हैं...