- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Power Company Will Set Up 15 Janmitra Camps This Month
बिजली कंपनी इस माह 15 जनमित्र शिविर लगाएगी
इंदौर | बिजली कंपनी जनमित्र शिविर लगाकर इंजीनियरों व कर्मचारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर रही है। मार्च के जनमित्र शिविरों की शुरुआत जोन 2,13, 14, 15 से हुई। इनमें प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गय़ा। मार्च में ही शहर में 15 जनमित्र शिविर लगेंगे। शहर अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की मूल भावना के मद्देनजर इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का तुरंत निराकरण किया जा रहा है।