पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The Resignations Of 19 Mlas Are Fraudulent Should Be Investigated

कूटरचित हैं 19 विधायकों के इस्तीफे, जांच कराई जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के गुंडों व कर्नाटक पुलिस ने की मारपीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व संसदीय कार्य मंत्री गाेविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से 19 विधायकों के इस्तीफों की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को पत्र सौंपकर कहा है कि इन विधायकों को समक्ष बुलाया जाए और यह जांच-पड़ताल की जाए कि उन्होंने त्यागपत्र किन हालाताें में दिए। अगर यह स्वेच्छा से नहीं दिए गए, तो इन्हें निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों के त्यागपत्र कूटरचित हैं। इनकी जांच की जानी चाहिए। सिंह ने भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी विधायक ने त्यागपत्र स्वयं उपस्थित होकर नहीं दिया है। इन सभी विधायकों को भाजपा नेताओं ने बंधक जैसी स्थिति में बेंगलुरु में रखा है। भाजपा नेताओं ने ऐसी स्थिति निर्मित की है कि कोई उन विधायकों से मिल या संपर्क नहीं कर सकता। उन पर सर्विलेंस और सिक्युरिटी लगा रखी है। सिंह ने कहा कि बेंगलुरु ले जाए गए विधायकों के मोबाइल बंद या कवरेज से बाहर आ रहे हैं। उन्हें लगभग बंधक जैसी स्थिति में बहला-फुसलाकर या जोड़तोड़ की राजनीति के तहत झूठे प्रलोभन देकर रखा गया है।

सिंह ने पत्र में लिखा है कि दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह यादव 12 मार्च को विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी के साथ बेंगलुरु गए थे। इन तीनों ने मनोज चौधरी से मिलकर बात करने की कोशिश की तो भाजपा के गुंडों व कर्नाटक पुलिस ने हमारे मंत्री व विधायक के पिता को राेका और मारपीट की। इन्हें पकड़कर पुलिस थाने में बंद कर दिया। नारायण चौधरी का कहना है कि उनके बेटे मनोज को कहीं भेज दिया गया है। भाजपा नेताओं का यह कृत्य संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।
खबरें और भी हैं...