- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Reward Of Rs 30 Thousand On Absconding Land Mafia Champo Chirag Happy And Nikhil
फरार भूमाफिया चंपू, चिराग, हैप्पी व निखिल पर 30-30 हजार का इनाम
‘आॅपरेशन क्लीन’ अभियान के बीच फरार हुए चार भू-माफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा, उसके भाई नीलेश अजमेरा, निखिल कोठारी और हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन पर पुलिस ने इनाम राशि 30-30 हजार रुपए कर दी है। पहले डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने 20-20 हजार रुपए का इनाम रखा था, जिसे आईजी विवेक शर्मा ने बढ़ा दिया। आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में माफिया के खिलाफ चले अभियान में चंपू पिता पवन कुमार अजमेरा निवासी पालीवाल नगर, उसके भाई नीलेश, निखिल पिता नरेंद्र कोठारी निवासी होराइजन रेसीडेंसी साउथ तुकोगंज और हैप्पी पिता सूरज धवन निवासी मनीषपुरी कॉलोनी पर तुकोगंज, बाणगंगा और तेजाजी नगर थाने में केस दर्ज हैं। इन सभी केस में आरोपी लंबे समय से फरार हैं।
चिराग शाह
चंपू अजमेरा