- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News The Second Installment Of Haj Will Be Deposited Till 31st
हज की दूसरी किस्त 31 तक कर सकेंगे जमा
भोपाल| हज यात्रा 2020 के लिए मप्र राज्य हज कमेटी से चयनित आवेदक अब यात्रा की दूसरी किश्त 1 लाख 20 हजार रुपए 31 मार्च तक जमा कर सकेंगे। पहले यह किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 15 मार्च थीं। यह निर्णय हज कमेटी अॉफ इंडिया का है। यात्रियों को दूसरी किश्त एसबीआई या यूनियन बैंक की किसी भी ब्रांच में पे-इन-स्लिप से जमा कर सकते हैं।