- Hindi News
- National
- Indore News Mp News The Sky Will Be Clear On Rangpanchami Tomorrow Bright Sunshine At 12 O39clock Cold For Next Three Days
रंगपंचमी पर कल आसमान साफ रहेगा, 12 बजे धूप तेज, अगले तीन दिन ठंडक
गुरुवार को सुबह से हवा चलने और दोपहर में बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 28.7 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार रात तापमान 14 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 और मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक ठंडक रहेगी। 16 मार्च से तापमान में इजाफा होगा। 20 मार्च आते-आते तापमान 34 डिग्री तक चला जाएगा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। रंगपंचमी के दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा चलने की वजह से तापमान सामान्य से कम रहेगा। दोपहर में 12 बजे के आसपास धूप में तेजी महसूस होगी, लेकिन शाम को फिर हवा चलने से तापमान कम रहेगा। इन दिनों प्रदेश में मौसम को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है। ओले गिर रहे हैं।