पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News The Woman Drinking The Juice Teased Bella Looking Good The Woman Beaten With Slap The Case

जूस पी रही महिला काे मनचले ने छेड़ा, बाेला- अच्छी लग रही हाे, महिला ने चप्पलाें से पीटा, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जूस की दुकान पर भाई के साथ बैठकर जूस पी रही महिला काे एक मनचले ने घूरते हुए छेड़खानी की अाैर कहा तुम अच्छी लग रही हो, मुझे तुमसे प्यार हाे गया है। यह सुनकर महिला ने चप्पल निकाली अाैर मनचले की धुनाई कर दी। कुछ ही देर में वहां माैजूद चाैकी से जवान पहुंचे अाैर मनचले काे पकड़कर ले गए। सूचना मिलते ही काेतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई अाैर मनचले काे पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अाराेपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

काेतवाली पुलिस के अनुसार पदमकुंड क्षेत्र निवासी महिला गुरुवार दाेपहर अपने भाई के साथ जलेबी चाैक स्थित गन्ना रस की दुकान पर जूस पी रही थी। तब वहां माैजूद उस्मान पिता अहमद नूर निवासी गुलमाेहर काॅलाेनी अपने एक साथी के साथ बैठकर मुझे घूर रहा था। कुछ समय तक घूरने के बाद उसने अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिए अाैर छेड़छाड़ करने लगा। विराेध करने पर वह पास अा गया अाैर बाेलने लगा तुमने मुझे अांख क्याें मारी, तुम मुझे बहुत अच्छी लग रही हाे, तुम मुझे पसंद अा गई हाे, मैं तुमसे प्यार करता हूं। यह सुनकर मुझे गुस्सा अाया तब मेरे भाई ने उसे पकड़ लिया। घटना देख वहां भीड़ लग गई अाैर पुलिस ने अाकर उसे पकड़ लिया।

घटना के बाद पुलिस अाराेपी काे जलेबी चाैक से काेतवाली ले गई।
खबरें और भी हैं...