पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News The Work Of Renovating Gandhi Hall Will Be Completed By April 15

गांधी हॉल को संवारने का काम 15 अप्रैल तक होगा पूरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | गांधी हॉल के जीर्णोद्धार का काम 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। इसे सभागृह के रूप में विकसित किया जाएगा। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार काे गांधी हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का मुआयना कर निर्देश दिए कि काम तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि गांधी हॉल की सुंदरता के अनुुरूप ही यहां के उद्यान को विकसित किया जाए। गांधी हॉल को सभागृह के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी यहां कला और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होते रहे हैं। ये कार्यक्रम आगे भी होते रहें, इसके लिए इसे सभागृह के रूप में तैयार किया जाए। इससे कलाकारों को नया मंच मिलेगा। उन्होंने गांधी हॉल के घंटे को फिर से चालू करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...