पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News The World Is Beautiful If Women Are Rulers For Example The Taj Mahal Of Bhopal

महिला शासक हो तो दुनिया खूबसूरत होती है, उदाहरण भोपाल का ताजमहल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्त्री शक्ति पर संवाद

मिसेस और मिस भोपाल में रिद्धि व अनुष्का को मिला पहला स्थान

{अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार काे मानस भवन में संस्कार सुधा फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए मिसेस भोपाल, मिस भोपाल एवं लड़कों के लिए मिस्टर भोपाल प्रतियोगिता का आयोजित की। इसमें 10 से अधिक समाजसेवी महिला मंडलों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर उपस्थित थीं। प्रतियोगिता के मिसेस सेगमेंट में रिद्धि अभिषेक प्रथम, दीपाली जैन द्वितीय और सीमा चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। मिस प्रतियोगिता में अनुष्का श्रीवास्तव प्रथम, श्वेता तिवारी द्वितीय और वैष्णवी शिवहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दीवानी राधा संग बावरा गोपाल है, सारा जग यहीं समाया है...

{गौहर महल में चल रहे माटी की महक मेला में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर की अनेक प्रतिष्ठित कवयित्रियां शामिल हुईं और अपनी रचनाओं को मंच से श्रोताओं को समर्पित किया। काव्य पाठ में डाॅ. राजश्री रावत, ममता वाजपेयी, मधु शुक्ला, सीमा हरि शर्मा, मंजू मनीषा, अपूर्वा चतुर्वेदी, सुनीता, नम्रता नमिता ने कविताएं पढ़ीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साधना बलवटे ने किया। इस अवसर पर मधु शुक्ला ने चलो छोड़कर सब जमाने की बातें, करें चांद पर आशियानें की बातें... गजल पढ़ी। इसके साथ ही मधु ने होली के गीत- हल्दियां सुबहें हुई हैं, कुमकुमी है शाम, फागुन आ गया है.. सुनाया। इस अवसर पर ममता वाजपेयी ने प्रेम का पावन मधुर अहसास है नारी, रंग में डूबा हुआ अहसास है नारी, द्रौपदी, सीता, अहिल्या और अनुसुइया, जिंदगी में दर्द का अहसास है नारी... से अपनी स्त्री संवेदना को प्रकट किया। इस अवसर पर डाॅ. साधना बलवटे ने नारी अस्मिता की व्याख्या करते हुए पढ़ा- मैं जननी हूं, जगत नहीं हूं, माया का पर्याय नहीं हूं, मैं अंतर की अनुभूति हूं, काया का अध्याय नहीं हूं। इस अवसर पर अपूर्वा चतुर्वेदी ने पढ़ा- शरारतों का है असर, फाग गुनगुनाया है, एक भक्त की कथा ने सत्य जगाया है, दीवानी एक राधा संग बावरा गोपाल है, भोर से है शोर सारा जग यहीं समाया है।

पौधे देकर किया गया महिलाओं का सम्मान

{दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में सब्बमित्ता ग्रुप की अाेर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का अायाेजन किया गया। यह अायाेजन ग्रुप की सुरेखा कांबले, विजयश्री रंगारे, संगीता ने किया। सब्बमित्ता ने नारी शक्ति थीम पर महिलाअाें के सम्मान में यह अायाेजन किया। यहां वन विभाग की अाेर से महिलाओं को करीब 200-250 पौधे प्रदान किए गए। उषा मिश्रा, वन क्षेत्रपाल ने कहा कि महिलाएं अपनी भूमिका सुबह से लेकर रात को सोने तक निभाती हैं। इसी प्रकार वृक्ष भी अपनी जवाबदारी पूरी करते हैं। यहां मिसेस हैदराबाद मिताली और सोशल वर्कर सुजात आदि का सम्मान किया गया।

महिलाअाें ने लिया प्रकृति के संरक्षण का संकल्प

{विज्ञान भवन में रविवार काे क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2020 का समापन समारोह अायोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता और सीनियर जर्नलिस्ट अमृता सिंह शामिल हुर्इ। अमृता ने कहा विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली भारतीय महिलाओं की सूची लंबी है। महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकृति को सहेजने का संकल्प दिलया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन से भी ज्यादा बड़ा जीवन प्रकृति का है। यहां साइंस सेंटर की सचिव संध्या वर्मा, एमएलबी काॅलेज की प्रो. सीमा रायजादा और फ़र्स्ट प्रिंट, जर्नलिस्ट अफसाना अहमद काे सम्मानित किया गया।

महिलाओं को सम्मान संग बराबरी का अधिकार भी दें: एनके त्रिपाठी

महिलाअाें को बताई 100-डायल की कार्यप्रणाली

महिलाअाें काे बताया स्वास्थ्य अाैर उचित अाहार का महत्व

इनको मिला अचला सम्मान-2020

यहां अचला सम्मान 2020 सये श्रद्धा बोस, आशा रोमन, रंजना चितले, डॉ. साधना गंगराडे, डॉ. अंजना तिवारी, डॉ. असमां रिजवान, डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. राखी तिवारी, उपमिता वाजपेयी, विभा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

\\\"नारी की भूमिका\\\' विषय पर की चर्चा

विमंस डे पर शहर में हुए विभिन्न आयोजन, उत्कृष्टता के लिए किया गया महिलाओं का सम्मान

{ महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ बराबरी का दर्जा भी मिलना चाहिए। यह बात जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एनके त्रिपाठी ने कही। वे महिला दिवस के अवसर पर जन परिषद की ओर अायाेजित महिला सम्मान समाराेह में बाेल रहे थे। इस दौरान यहां लक्ष्मी त्रिपाठी, कमला रावत, गायिका संदीपा पारे, प्रो. मुक्ता श्रीवास्तव, क्रांति सिंह व ममता गाओशिंदे आदि का सम्मान किया गया।

{जागृति कामकाजी महिला सहकारी साख संस्था सम्मान एवं एंजल सोसायटी ने रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 350 कचरा वेचक एवं घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि आराधना पटेल (इंस्पेक्टर 100 डायल) थीं । उन्होंने सम्मान संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की अाैर 100 डायल की कार्य व्यवस्था के विषय में जानकारी दी।

{सत्यदीप जागृति केंद्र निकोल सोसायटी ने संस्था प्रांगण में महिला दिवस पर विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन सिस्टर ग्रेस ने किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप नीरा श्रीवास्तव माैजूद रहीं। इस अवसर पर उन्हाेंने महिलाओं को स्वास्थ्य, उचित आहार तथा महिलाओं में डर की भावना दूर करने के उपाय बताए। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीआरएसआई ने रविवार को होटल पलाश रेसिडेंसी में विशेष व्याख्यान और सम्मान समारोह आयोजित किया। यहां जनसंपर्क एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी 36 महिलाओं को अचला और उदिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सचिव पी. नरहरि, वरिष्ठ पत्रकार अमृता राय सहित गिरिजा शंकर, स्वाति खंडेलवाल, कमला बडोनी मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। यहां वरिष्ठ पत्रकार अमृता राय ने कहा कि- हमें गर्व होना चाहिए कि भोपाल पर चार महिला बेगमों ने शासन किया है। उन्होंने इन बेगमों के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोक कल्याण के कार्य उनके कार्यकाल में हुए। भोपाल के ताजमहल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में शासन हो तो दुनिया खूबसूरत हो सकती है। इसका उदाहरण है भोपाल का ताजमहल।

गौहर महल में महिला कवि सम्मेलन

{आॅल इंडिया कैथोलिक यूनिवसिर्टी फेडरेशन (आईकफ) भोपाल की अाेर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अाईकफ अाश्रम में विशेष अायाेजन किया गया। समारोह में करीब दो सौ से अधिक महिलाओ ने भाग लिया। यहां बदलते परिवेश में नारी की भूमिका हमारे कर्तव्य विषय पर चर्चा की गई।
खबरें और भी हैं...