पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News The World Will Change With Vision And Creation Vijayrajji

दृष्टि से सृष्टि और सोच से संसार बदल जाएगा : विजयराजजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्वेतांबर स्थानकवासी शांतक्रांति आचार्य विजयराज महाराज ने होली चातुर्मासिक निर्धारण दिवस पर आयोजित दो दिनी व्याख्यानमाला में कहा- दृष्टि बदलिए सृष्टि स्वयं बदल जाएगी, सोच बदलिए संसार बदल जाएगा। भाव बदलते ही भव बदल जाएगा। आचार्यश्री ने वरिष्ठ संत शांतिमुनि महाराज के चरण वंदन करते हुए व्याख्यान का प्रांरभ किया। साथ ही संघ के तीन वरिष्ठ संत मंडल महास्थवीर शांतिमुनि, मुनि श्रेष्ठ प्रेममुनि और साधु श्रेष्ठ पारसमुनि को कृपानिधि और स्वामीनाथ की उपाधि से संबोधित करने का आह्वान किया। शांतक्रांति जैन संघ के महामंत्री प्रांजल मट्ठा ने बताया आचार्यश्री ने अपना 2020 का चातुर्मास शांतिमुनि महाराज आदि मंडल के साथ इंदौर में करने की घोषणा की। प्रवचनमाला के अंतर्गत बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित धर्मसभा के दौरान दो मुमुक्षु बहनों रीना भंडारी और ईशिता लोढ़ा ने आचार्यश्री से निवेदन किया कि उन्हें जैन भगवती दीक्षा अतिशीघ्र प्रदान की जाए, ताकि वो मुनि जीवन में प्रवेश कर अधिक से अधिक धर्म साधना, आत्मकल्याण में रम सकें।

मुमुक्षु ईशिता लोढ़ा व रीना भंडारी।
खबरें और भी हैं...