- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News The Young Man Who Came To Meet His Girlfriend Was Beaten With Kick And Punches Tied To A Tree Thrown On The Road The Death
प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांध लात-घूंसों से पीटा, सड़क पर फेंका; मौत
प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे युवक को युवती के परिजन ने खेत में पेड़ से बांधकर ढाई से तीन घंटे तक लात-घूंसों व लट्ठ से जमकर पीटा। अधमरा हुअा ताे गांव की सड़क पर फेंक दिया। किसी ने डायल 100 पर सूचना दी। युवक काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया, जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थाना पिपलौद स 26 किमी दूर बिहार गांव में रविवार दोपहर हुई। मामले को लेकर दूसरे दिन सोमवार शाम तक पुलिस अनजान बनी रही। जबकि घटना के फोटो व वीडियो भी गांव के कई लोगों ने शूट किए। मृतक के परिजन ने युवती के छह भाइयों व रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम कतराना का सोनू उर्फ भवानी पिता मोहन सिंह राजपूत (30) रविवार दोपहर अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार गांव आया हुआ था। मृतक के पिता मोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साेनू घर से काम पर जाने का बोलकर निकला था। शाम 4 बजे जब मैंने उस फोन लगाया तो उसकी आवाज नहीं निकल रही थी। उसने मुझसे कहा कि पिताजी तुम आ जाओ मुझे इन लोगों ने बहुत मारा है। रात काे पिपलाैद थाने से फोन आया। हम पहुंचे तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। मृतक की बहन छाया सिंह निवासी मलगांव ने बताया कि मेरे भाई और युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच माह पहले दोनों भागकर शादी करने के लिए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए थे। तब युवती के भाइयों ने समझाइश देकर खंडवा रेलवे स्टेशन से ले गए। मृतक के परिजन ने पिपलौद थाना प्रभारी अमित कोरी को दिए बयान में हत्या का आरोप लगाया है।
वीडियो-फोटो नहीं हुए वायरल, कोई नहीं खोल रहा मुंह
गांव में आरोपियों की इतनी दहशत है कि रविवार दोपहर मारपीट का वीडियो गांव के कई लोगों ने खुलेआम व चोरी छिपे शूट किया। सोमवार शाम तक वीडियो वायरल नहीं किया। पुलिस के लिए भी मामले की गुत्थी सुलझाना चुनाैती बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक के साथ मारपीट करने वाले श्यामलाल पिता सबल सिंह के छह बेटे व उनके साथी थी। युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई और गांव के लोग मुंह तक नहीं खोल रहे हैं।
हरसूद से विस्थापित है आरोपियों का परिवार
पिपलौद थाना क्षेत्र का बिहार गांव यहां ज्यादातर राजपूत समाज के लोग रहते हैं। आरोपियों का परिवार गांव से बाहर सारोला रोड पर खेत में रहता है। युवक को भी खेत पर ही बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से पीटा गया।
मृतक सोनू
3 आरोपी नामजद, बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
अमित कोरी, थाना प्रभारी, पिपलौद
परिजन ने इन पर लगाया हत्या का आरोप
बालकृष्ण सिंह, छोटू, अर्जुनसिंह, गोलू, संजू, हरगोविंद सहित अन्य आरोपियों पर सामूहिक रूप से मारपीट कर हत्या का आरोप मृतक सोनू उर्फ भवानी सिंह के परिजन ने लगाया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात पिपलौद पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।
पिता ने कहा- बुढ़ापे का सहारा छिन गया
मृतक सोनू के शरीर पर लात, घूंसों व लट्ठ के कई निशान थे। पिता ने कहा मेरा इकलौता बेटा था। मैं तो पहले ही एक हाथ से विकलांग हूं। बुढ़ापे में मेरा सहारा चला गया। दोनों बहनें रो रोकर बदहवास हो गई थीं।
भाई का शव देख फूट-फूटकर रोई बहनें