पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Theft In The Project Officer39s House Post Office And The Scandal In Scindia39s Roadshow

परियोजना अधिकारी के घर, पोस्ट ऑफिस में चोरी और सिंधिया के रोड शो में जेबकटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ए-सेक्टर अयोध्या नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी के सूने मकान से बदमाशों ने करीब सवा लाख रुपए का माल चुरा लिया। वारदात के वक्त वह परिवार समेत अपने गांव गए थे। अयोध्या नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीनियर एमआईजी 140 ए-सेक्टर, अयोध्या नगर निवासी 40 वर्षीय उमेश कुमार सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी हैं। पुलिस के मुताबिक बीती सात मार्च को उमेश अपने परिवार समेत होली मनाने के लिए गांव गए थे। गुरुवार शाम पांच बजे लौटे तो गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर भी टूटे थे। इसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपए और अन्य घरेलू सामान गायब था। घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बैग से चुरा लिए साढ़े 49 हजार

न्यू मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस में रकम जमा कराने आए युवक के बैग से शातिर बदमाश ने साढ़े 49 हजार रुपए चुरा लिए। बदमाश की ये करतूत पोस्ट ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ये वारदात 34 वर्षीय हर्ष तोमर के साथ हुई। हर्ष एक मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उन्हें से रकम पीएफ खाते में जमा करनी थी। वारदात से कुछ देर पहले उन्होंने 50 हजार रुपए पीएम खाते में जमा कर दिए थे। वारदात का पता उन्हें तब चला जब गुरुवार सुबह उन्होंने अपना बैग देखा।

एयरपोर्ट पर क्रेशर संचालक को बनाया निशाना

भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार को भोपाल आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो से पहले एयरपोर्ट पर जेबकट भी सक्रिय थे। इस दौरान जेबकटों ने क्रेशर संचालक लोकेश अवस्थी की जेब से दो मोबाइल फोन और 5000 रुपए चुरा लिए। इस दौरान बदमाशों ने हर्षवर्धन सिंह और वीरेंद्र सिंह की भी जेब काट ली। वीरेंद्र की जेब में 13 हजार 200 रुपए और एटीएम कार्ड रखा था। जब सभी बीजेपी दफ्तर पहुंचे तो यहां भी बदमाशों ने पियूष शर्मा की जेब से 16 हजार रुपए चुरा लिए। गांधी नगर और हबीबगंज पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
खबरें और भी हैं...