- Hindi News
- National
- Indore News Mp News There Are Three Advantages To Eating Pohe For Breakfast
नाश्ते में पोहे खाने के हैं तीन फायदे
बेहतर डाइजेशन
पोहा फाइबर से भरपूर होता है। इस वजह से यह पेट संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी और कब्ज से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं इसे खाने पर आपको सुबह आमतौर पर हो जाने वाली ब्लोटिंग की समस्या भी परेशान नहीं करेगी।
भरपूर एनर्जी
एनर्जी से भरपूर पोहा नाश्ते का हेल्दी विकल्प हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा होती है। यह डाइजेशन में मदद करते हुए ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है। कार्बोहाइड्रेट्स की कमी सिरदर्द से लेकर थकान का बड़ा कारण होती है। आपकी थकान और कमजोरी दूर करने में भी यह सहायक है।
एनीमिया में फायदा
100 ग्राम पोहे में 20 मिग्रा आयरन होता है। इस वजह से एनीमिया से जूझ रहे लोगों को भी पोहा खाने की सलाह दी जाती है। यह एनर्जी लेवल बनाए रखने, ब्रेन को फोकस करने, इम्यून सिस्टम दुरुस्त रखने और बॉडी का सही तापमान बनाए रखने में भी मदद करता है। साथ ही में यह हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए भी फायदेमंद है।
पोहे में शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे खाने से शरीर को निम्नलिखित ये तीन फायदे मिलते हैं।
Eat Well