पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News There Is A Warning For Corona Not To Keep In Contact With Outsiders Scindia Took This Matter Serially

कोरोना के लिए चेतावनी है कि बाहरी व्यक्तियों के सम्पर्क में न रहें, सिंधिया ने ये बात सीरियसली ले ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर

हास्य कविताओं का आनंद लेते श्रोता

काव्यपाठ करते हुए अरुण जेमिनी

उत्तरप्रदेश जाना तुम सोच समझकर, जोगी जी तुम्हें ट्रम्प से तिवारी न कर दे

यह सुनाकर बादल बैठे तो शम्भू फिर मंच पर आए और बोले - ट्रम्प भारत आए तो मैंने उन्हें कविता में कुछ सलाह दी, सुनिए - \\\"लालू से मिलो तो कहीं बिहारी न कर दे, जनता तुम्हें यहां की ही भिखारी न कर दे, उत्तरप्रदेश जाना तुम सोच समझकर, जोगी जी तुम्हें ट्रम्प से तिवारी न कर दे।\\\' मैंने पिछले दिनों मोदी जी से पूछा कि आपकी नीयत क्या है? वो बोले - \\\"मेरी नीयत पाक-साफ है।\\\' होली वाले दिन जो भी सियासी ड्रामा आपके एमपी में हुआ उस पर लिखा है कि - खुशियों के दिन ही देखिए क्या रोना हो गया, कल होलिका जलाई जादू टोना हो गया/ एक साथ पूरी कैबिनेट है खांसने लगी, एमपी में कांग्रेस को कोरोना हो गया।\\\'

चाहे नहीं आए, अपनी आस्तीन तो चढ़ाएंगे चढ़ाएंगे, हुए खस्ताहाल और पतली है डाल पर दूसरों की खीर तो चढ़ाएंगे चढ़ाएंगे, देश में लोकतंत्र पार्टी में राजतंत्र, टूटी हुई टांग है अड़ाएंगे-अड़ाएंगे...।\\\' इस गीत के बाद बोले - मित्रों, मोदी सरकार नया बिल लाने वाली है। 60 तक कोई प्रेम नहीं करेगा। 60 तक के लोग काम करें। प्रेम प्यार 60 पार के लोगों के लिए छोड़ दो। मैं इन 70 वर्षीय नौजवानों का वकील हूं और इनका कष्ट समझता हूं। इनकी प|ी दिन में तीन ही वाक्य बोलती है। पहला - तुमने पेट वाली गोली खा ली? दूसरा, फीकी चाय बना दूं, और तीसरा, अरे अब टीवी बंद करो और सो जाओ... ।\\\'


रंगपंचमी पर रसभारती की ओर से कराई गई गुलाल गोष्ठी में अंकिता सिंह ने सरस्वती वंदना पढ़ी और फिर सबसे पहले बुलाए गए राजस्थान से आए राजकुमार बादल जिन्होंने हास्य रस बरसाया। मंच पर आते ही बोले - \\\"मैं आप सभी को बधाई देता हूं कि आप कोरोना से बचे और कविता की चपेट में आ गए। कोरोना के लिए चेतावनी दी गई कि बाहरी व्यक्तियों के सम्पर्क में न रहें... सबसे पहले यह बात ज्योतिरादित्य सिंधिया को समझ आई। इटलीवाली से तुरंत दूरी बनाई।\\\'

\\\"एक बार मेरे एक स्टूडेंट ने मुझसे पूछा - संस्कृत वाले सर संस्कृत में डांटते हैं, अंग्रेजी वाली मैडम कहती हैं शटअप यू फूल...आप गणित के मास्टर हो, गणित में डांटो... मैं बोला - अरे ओ विषम संख्याओं की उत्पत्ति, ज्यादा तीन पांच मत कर, वरना दोनों अंगुलियों से कान पर 90 का कोण बनाकर धर दूंगा।\\\' ऐसे ही मैंने अपनी लुगाई की प्रशंसा भी गणित की भाषा में की। गीत सुनिए - म्हारी गुणनखण्ड सी नार, कालजो मत बाले, थने समझाऊँ बार हजार, कालजो मत बाले... दशमलव सी आँख्या थारी, न्यून कोण सा कान/ त्रिभुज जेडो नाक,नाक री नथनी ने त्रिज्या जाण, कालजो मत बाले...वक्र रेखा सी पलका थारी, सरल भिन्न सा दाँत, समषट्भुज सा मुंडा पे, थारे मांख्या की बारात, कालजो मत बाले..\\\'

मैं राहुल गांधी का बहुत बड़ा फैन हूं। मोदी जी के साथ बहुत को-ऑपरेट कर रहे हैं। कभी-कभी तो ऐसे काम करते हैं कि लगता है कांग्रेस का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी की कांग्रेस कर देना चाहिए। छंद सुनिए कि - \\\"बोलना भले ही हमें आए चाहे नहीं आए, अपनी आस्तीन तो चढ़ाएंगे चढ़ाएंगे, हुए खस्ताहाल और पतली है डाल पर दूसरों की खीर तो चढ़ाएंगे चढ़ाएंगे, देश में लोकतंत्र पार्टी में राजतंत्र, टूटी हुई टांग है अड़ाएंगे-अड़ाएंगे...।\\\' इस गीत के बाद बोले - मित्रों, मोदी सरकार नया बिल लाने वाली है। 60 तक कोई प्रेम नहीं करेगा। 60 तक के लोग काम करें। प्रेम प्यार 60 पार के लोगों के लिए छोड़ दो। मैं इन 70 वर्षीय नौजवानों का वकील हूं और इनका कष्ट समझता हूं। इनकी प|ी दिन में तीन ही वाक्य बोलती है। पहला - तुमने पेट वाली गोली खा ली? दूसरा, फीकी चाय बना दूं, और तीसरा, अरे अब टीवी बंद करो और सो जाओ... ।\\\'

गुलाल गोष्ठी
खबरें और भी हैं...