- Hindi News
- National
- Indore News Mp News There Will Be Cases Against Those Who Buy And Sell Land Of Cooperative Societies
सहकारी समितियों की जमीनों की खरीदी-बिक्री करने वालों पर होंगे केस
सहकारी गृह निर्माण समितियों की खुली जनसुनवाई के बाद सामने आ रहा है कि इनमें जमीनों की जमकर खरीदी-बिक्री की गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने सभी जांच अधिकारी एसडीएम, तहसीलदारों से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी है कि किन संस्थाओं में किसने, कितनी जमीन बेची, इस पर कितनी राशि मिली, इस राशि का क्या हुआ? क्या यह राशि संस्था के खाते में जाकर सदस्यों को मिली या फिर व्यक्तिगत तौर पर रख ली गई। साथ ही यह भी हिसाब मांगा है कि यह जमीन किसने बेची और किसने खरीदी। जमीन बेचने और खरीदने वाले दोनों पर प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। इसकी शुरुआत क्लासिक गृह निर्माण संस्था में जमीन बेचने और खरीदने वालों (चंपू व चिराग शाह) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराकर हो गई है।