- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News There Will Be Regular Health Checkup Of Sanitation Workers Of The Corporation
निगम के सफाई कर्मियों का नियमित हेल्थ चेकअप होगा**
राजधानी भोपाल को स्वच्छता में अव्वल लाने की भूमिका जिन सफाई कर्मियों के पर है, अब उनका नियमित हेल्थ चेकअप कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अफसर एक प्लान तैयार रहे हैं।
नगर निगम भोपाल में लगभग साढ़े सात हजार सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इनके स्वास्थ्य की जांच के कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण सफाई अमले में लगे कर्मचारी अपनी सेहत को लेकर परेशान रहते हैं। वे दबी जुबान से अपनी पीड़ा भी बयां करते आए हैं। नगर निगम अब उनके लिए एक मेगा कैंप आयोजित करने जा रहा है। नगर निगम के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह कैंप जोन और वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे। इसका मकसद है कि शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारी खुद स्वस्थ रहें। उनका यह भी कहना है कि जब हमारा अमला ही बीमारी की गिरफ्त में रहेगा तो वह शहर को कैसे साफ रख पाएगा?
बताया जाता है कि लगातार फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में कैंप आयोजित किया जाएगा। यह भी पता चला है कि नगर निगम में अब प्रत्येक कर्मचारी का हेल्थ डाटा का रिकार्ड ऑनलाइन रखा जाएगा, ताकि किसी भी बीमारी की स्थिति में उसे तत्काल इलाज मिल सके।
गौरतलब है कि दो वर्ष पहले गांधी मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं ने जोन-2 के लगभग 80 सफाईकर्मियों का सर्वे किया था। इसमें पता चला था कि 25 सफाईकर्मियों को गंभीर बीमारियां हैं। वहीं नौ लोग त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित थे, जबकि छह सफाईकर्मियों को गठिया अथवा जोड़ो से संबंधित बीमारी होने का पता चला था। सर्वे में खुलासे के बाद तत्कालीन महापौर ने कहा था कि कैंप लगाकर उनका इलाज करवाएंगे, लेकिन ऐसा उनके कार्यकाल में नहीं हो पाया।
{मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दो साल पहले किया था सर्वे, जिसमें बीमारियों का पता चला था**