पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News These Measures Will Prevent The Spread Of Corona Virus In The Office Or Workplace

ऑफिस या वर्कप्लेस में कोरोना वायरस फैलने से रोकेंगे ये उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4. घर पर ही आराम करें

अपने सभी कर्मचारियों तक यह बात पहुंचाएं और उन्हें जागरुक बनाएं कि अगर आपके आसपास कोरोना वायरस फैल रहा है और किसी भी कर्मचारी में इसके थोड़े से भी लक्षण जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम आदि नजर आएं तो वे ऑफिस आने के बजाय घर पर ही आराम करें। इस तरह काेरोना वायरस के इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है। बीमार कर्मचारी तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, जरूरी दवाएं लें और आवश्यक टेस्ट भी करवाएं।

3. फेस मास्क पहनें

आपके ऑफिस और वर्कप्लेस में जगह-जगह फेस मास्क या पेपर टिशू मौजूद हों ताकि ऐसे लोग जिन्हें सर्दी-जुकाम हो, वह इन चीजों का इस्तेमाल करें और दूसरों को इंफेक्शन फैलाने से बच जाएं। जरूरी नहीं कि हर किसी को जो खांसी या सर्दी हो वो कोरोना वायरस ही हो, बदलते मौसम की वजह से यह साधारण फ्लू भी हो सकता है। ऐसे में रेस्पिरेटरी हाइजीन का ध्यान रखकर आप खुद भी बीमार नहीं पड़ेंगे और दूसरों को भी बचा पाएंगे।

2. डिस्पोजेबल वाइप्स यूज करें

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार ऑफिस में कर्मचारियों को डिस्पोजेबल वाइप्स दिए जाना चाहिए ताकि वे कॉमन जगह जैसे दरवाजों का हैंडल, डोर नॉब, लिफ्ट का बटन, रिमोट कंट्रोल, डेस्क आदि को छूने से पहले वाइप्स से साफ कर लें। ऐसा करने से भी कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इस्तेमाल करने के बाद गंदे वाइप्स को डस्टबिन में ही डालें ताकि आपके आसपास साफ-सफाई रहे।

1. ऑफिस को रखें साफ-सुथरा

इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप ऑफिस में जहां बैठकर काम कर रहे हैं, वह जगह पूरी तरह से साफ और हाइजीनिक हो। आप जहां काम कर रहे हों वह डेस्क, टेबल, आसपास रखे टेलिफोन, आपका डेस्कटॉप या लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस आदि को नियमित रूप से कीटाणुनाशक से साफ करें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो इन चीजों पर कीटाणु लंबे समय तक चिपके रहते हैं और फिर वह आपको भी बीमार बना सकते हैं। लिहाजा बेसिक हाइजीन और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ बेसिक गाइडलाइन्स जारी की हैं जिसे फॉलो करके आप अपने ऑफिस और काम करने की जगह पर सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के इंफेक्शन को फैलने से रोक सकते हैं।
खबरें और भी हैं...