- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News These Pictures Made From Scratch Pen Nib Give Relief
स्कैच पेन-निब से बने ये चित्र देते हैं सुकून
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट के लाउंज में अायाेजित आर्ट थैरेपी एग्जीबिशन में शहर की कलाकार ऋतिका भगत के द्वारा तैयार किए गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया। खास बात यह है कि प्रदर्शनी में ऋतिका ने पेंटिंग्स के अलावा कांच की बोतल से लेकर चीनी मिट्टी के प्लेट्स पर भी अपनी कल्पनाओं को आकार देते हुए बॉटल आर्ट प्रदर्शित किया है। ऋतिका ने निटिंग कलर और मंडला तकनीक से इन आर्ट वर्क को आकार दिया। यह प्रदर्शनी कला प्रेमी 10 मार्च तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक देख सकते हैं। ऋतिका ने बताया कि इस निटिंग कलर तकनीक में एक कागज पर बिना रुके लच्छेदार आकृति बनानी होती है। इसके बाद दूसरे रंग के स्कैच पेन को लेकर उस आकृति के बीच के खाली हिस्सों में पैटर्न को फॉलो करते हुए लकीरें खीचनी होती हैं। इसमें पेन की निब पर बहुत बारीक काम किया जाता है। इन चित्रों के माध्यम से ध्यान केंद्रित करने और तनाव प्रबंधन की तकनीक सिखाई जाती हैं।