- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News These Products Are Essential In The New Brides Makeup Kit
नई दुल्हनों के मेकअप किट में ये प्रोडक्ट्स हैं जरूरी
आ जकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स इतने महंगे हो गए हैं कि ये डिसाइड करना मुश्किल हो जाता है कि ब्राइडल मेकअप किट के लिए कौन से प्रोडक्ट्स जरूरी हैं और कौन से नहीं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि मेकअप किट के लिए क्या-क्या खरीदें।
प्राइमर
कई मेकअप ब्रांड दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट्स लंबे समय तक टिकते हैं, लेकिन सूरज और प्रदूषण के संपर्क में आकर मेकअप फीका पड़ ही जाता है। इसलिए अच्छे प्राइमर में ज्यादा इन्वेस्ट करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
बीबी/सीसी क्रीम
रोजमर्रा में फाउंडेशन बेस हैवी लुक देता है। इसके बजाय, आप मॉइस्चराइजर के बाद चेहरे पर ब्यूटी बेनिफिट या सीसी क्रीम लगाएं। इससे आपको मेकअप लुक मिलेगा क्योंकि इसमें थोड़ा सा फाउंडेशन और एसपीएफ मिला होता है।
बेसिक आईशैडो पैलेट
स्मोकी आई किट, गुलाबी रंगों की किट, चमकदार रंगों की किट और एक ब्रॉन्ज और मिट्टी के रंगों की किट होनी चाहिए। ये पैलेट दिन और रात दोनों मेकअप लुक के लिए काफी हैं। 20- 25 शेड्स वाले पैलेट पर पैसे बर्बाद न करें, क्योंकि उनमें से अधिकांश रंगों का उपयोग कभी नहीं किया जाता है। 4-शेड वाले पैलेट सबसे अच्छा होते हैं।
फाउंडेशन कम कंसीलर कम पाउडर
ये उन लड़कियों के लिए बेस्ट है, जिन्हें मेकअप करना नहीं आता। आप इस बेस कोे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
लिप कलर के ये शेड्स लें
आपकी स्किन टोन जो भी हो, मॉव, रेड और ब्राउन शेड्स हर भारतीय त्वचा पर अच्छे लगते हैं। इसके अलावा, आप 2 या अधिक रंगों को मिलाकर नया शेड भी बना सकती हैं। गोरी त्वचा पर बेबी पिंक, रेड और पीच लिप कलर अच्छे लगते हैं। ब्राउन, मॉव और पीच डस्की स्किन पे अच्छे लगते हैं। इसके अलावा लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक के लिए लिक्विड लिप कलर खरीदें।
काजल
काजल आंखों को अच्छी तरह से डिफाइन करता है और आकर्षक बनाता है। अपनी शादी की किट के लिए ब्लैक, चारकोल ग्रे, रॉयल ब्लू और ग्रीन जैसे शेड्स खरीदें। आप इसे आईलाइनर की तरह इस्तेमाल करके आंखों को स्मोक्ड लुक दे सकती हैं।
ब्रश
1 फाउंडेशन एप्लीकेशन ब्रश- एप्लीकेशन ब्रश के इस्तेमाल से सही मात्रा में फाउंडेशन लगता है।
2 फाउंडेशन ब्लेंडिंग ब्रश- बेस स्मूद बनाने के लिए ब्लेंडिंग ब्रश का सर्कुलर मोशन में इस्तेमाल करें।
3 कंटूर और ब्लश ब्रश- एंगल ब्रश से आप सही मात्रा में प्रोडक्ट का उपयोग कर सकती हैं और अतिरिक्त ब्लश और कंटूर हटा सकती हैं।
4 आईशैडो ब्रश- अगर आप बजट फ्रेंडली हैं तो सिर्फ एक आईशैडो ब्लेंडिंग ब्रश खरीदें। उंगलियों से आईशैडो लगाएं फिर ब्लेंडिंग ब्रश से ब्लेंड करें।
टू शेड्स ब्लश- गुलाबी और अर्दी पीच ब्लश सभी मेकअप लुक के लिए काफी है। आप अपने बाकी के लुक के कलर थीम के आधार पर गहरा टोन बनाने के लिए इन दोनों शेड्स को मिलाकर डार्क शेड ब्लश भी बना सकती हैं।
कायनात हुसैन, मेकअप एक्सपर्ट, दुबई [ @glambykainat ]
मेकअप**
FEM WORLD**