- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News These Things Related To Hand Hygiene Can Save You From Infection
हैंड हाइजीन से जुड़ी ये बातें आपको बचा सकती हैं इंफेक्शन से
इन बातों का ध्यान रखें
अपने हाथ धोने के बाद तौलिये की मदद से नल बंद करें।
हर व्यक्ति केे लिए अलग साबुन हो।
हाथ धोने की जगह को साफ-सुथरा रखें। वॉश बेसिन में गंदगी बिलकुल न रहने दें। इसे तुरंत साफ करें।
हाथ को पोंछने के लिए हर व्यक्ति अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल करे, इसका ध्यान रखें।
तौलिए से हाथ पोंछने के बाद उसे धूप में डाल दें ताकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया निकल जाएं।
हैंड सैनिटाइजर अच्छा उपाय
चिकित्सकों का मानना है कि अगर आप कहीं ऐसी जगह हैं जहां बार-बार हाथ नहीं धो सकते हैं तो ऐसी स्थिति में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इससे हाथ में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
ऐसे धोएं हाथ
हाथ को साफ बहते हुए ठंडे या गर्म पानी में धोएं।
नल बंद करें और हाथ में अच्छी तरह साबुन लगा लें।
साबुन लगे हाथों को अंगुलियों के बीच और नाखून के नीचे तक अच्छे से रगड़ें।
20 सेकंड तक दोनों हाथों को अच्छे से रगड़ें।
टैप ऑन करें और हाथों को साफ बहते हुए पानी से धोएं।
साफ तौलिए से हाथों को अच्छे से पोछ लें या एयर ड्रायर से पूरी तरह सुखाएं।
दिन में पांच बार हैंड वाॅश जरूरी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संक्रमण से बचाव के लिए दिनभर में पांच बार हाथ धोना जरूरी है।
किसी रोगी की देखभाल में लगे हैं तो आर्टिफिशियल नाखून न पहनें। नाखून छोटे और साफ रखें।
खुद से तय करें कि किस काम के बाद हाथ धोना है क्योंकि हाथों से ही संक्रमण फैलता है।
इंफेक्शन से बचने और बीमारियों से दूर रहने के लिए नियमित अंतराल पर हाथ धोने का सही तरीका जानना जरूरी है। उसी के अनुसार हाथ साफ करें और दूसरों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें। हैंड हाइजीन के बारे में बच्चों को भी बताएं ताकि वे कम उम्र से ही इसके महत्व को समझ सकें।