- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Three And A Half Thousand Contract Vendors Will Be Appointed In Cooperative Institutions
सहकारी संस्थाअाें में नियुक्त होंगे साढ़े तीन हजार संविदा विक्रेता
भोपाल| प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में 3 हजार 629 कनिष्ठ संविदा विक्रेताओं की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति 20 मार्च तक की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में इनकी नियुक्ति के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनकी अविलंब नियुक्ति के लिए निर्देश मिले हैं। अगस्त 2018 में एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे कनिष्ठ संविदा विक्रेताओं की नियुक्ति के लिए पद निकले थे। इसमें लगभग 99 हजार अावेदन प्राप्त हुए थे।